एक्सप्लोरर

WTC Final 2023: सिराज ने किया कबूल, 'हमारे गेंदबाजों को बेहतर लाइन से करनी चाहिए थी गेंदबाजी'

India vs Australia: मोहम्मद सिराज ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को 469 रन पर समेटने में अहम भूमिका अदा की. सिराज ने 4 विकेट हासिल किए.

WTC Final 2023, India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के दूसरे संस्करण का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले के शुरुआती 2 दिनों का खेल पूरी तरह से ऑस्ट्रेलियाई टीम के नाम रहा. हालांकि दूसरे दिन के खेल में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने जरूर अपनी बॉलिंग से सभी को प्रभावित किया. ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी इस मुकाबले में 469 रनों पर सिमटी जिसमें सिराज ने कुल 4 विकेट अपने नाम किए.

दूसरे दिन का खेल शुरू होने के साथ मोहम्मद सिराज ने सबसे पहले ट्रेविस हेड का विकेट अपने नाम किया. जिनके खिलाफ एक रणनीति के तहत शॉर्ट गेंदों का इस्तेमाल किया गया. मोहम्मद सिराज ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा कि हमारे गेंदबाज बेहतर लाइन के साथ इस मुकाबले में गेंदबाजी कर सकते थे.

सिराज ने दूसरे दिन के खेल के बाद प्रेस वार्ता में कहा कि हमने योजना बनाई थी कि हम ट्रेविस हेड के खिलाफ बाउंसर गेंदों का इस्तेमाल करेंगे. हमने सोच लिया था कि यदि वह इन गेंदों पर प्रहार करता है तो इसमें कोई दिक्कत नहीं. लेकिन हमें अपने प्लान पर बने रहने था और इसी कारण हम विकेट हासिल करने में कामयाब रहे.

अपने बयान में मोहम्मद सिराज ने आगे कहा कि हमने ट्रेविस हेड के खिलाफ पहले दिन भी बाउंसर गेंदों का इस्तेमाल किया था और उसमें मौके भी बने थे, लेकिन वह सभी गैप में गिर गए. यदि उनमें से एक भी लपक लिया जाता तो आज शायद कहानी कुछ अलग होती.

हमें पहले दिन थोड़ा बेहतर लाइन के साथ बॉलिंग करनी चाहिए थी

मोहम्मद सिराज ने पहले दिन की भारतीय गेंदबाजों द्वारा की गई बॉलिंग को लेकर भी कहा कि पहले दिन के पहले सत्र में यह विकेट थोड़ा स्टिकी था, लेकिन इसके बाद विकेट बेहतर होता चला गया. हमें अपनी लाइन लेंथ में थोड़ा सुधार करना चाहिए था.

दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 151 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा चुकी थी. अजिंक्य रहाणे 29 और केएस भरत 5 रन बनाकर खेल रहे थे. भारतीय टीम पर अभी फॉलोआन का खतरा मंडरा रहा है.

 

यह भी पढ़ें...

Shikhar Dhawan: 3 साल बाद अपने बेटे जोरावर से मिलेंगे धवन!, वाइफ आयशा को कोर्ट ने दिया ये सख्त आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
चोटिल खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने की जल्दबाजी क्यों? CoE और मैनेजमेंट के बीच बातचीत की कमी; रिपोर्ट में खुलासा
चोटिल खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने की जल्दबाजी क्यों? CoE और मैनेजमेंट के बीच बातचीत की कमी; रिपोर्ट में खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget