एक्सप्लोरर

WTC 2023 Final: टीम इंडिया को खराब प्रदर्शन के बाद फटकार! पूर्व खिलाड़ी ने बताया कहां रह गई कमी

IND vs AUS Final: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैथ्यू हेडन भारतीय टीम के परफॉर्मेंस से नाखुश हैं. उन्होंने बताया कि टीम इंडिया में किस जगह कमी रह गई.

India vs Australia Final WTC 2023: भारत का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में अब तक का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. टीम इंडिया पहली पारी में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट के नुकसान के साथ 151 रन ही बना सकी. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैथ्यू हेडन टीम के प्रदर्शन से निराश हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय टीम पर्याप्त ऊर्जा के साथ नहीं खेल रही थी. 

हेडन ने कहा कि भारतीय टीम को ऊर्जा के साथ खेलना चाहिए था. क्रिकट्रैकर की एक खबर के मुताबिक हेडन ने कहा, "कल भारतीय टीम पर्याप्त ऊर्जा के साथ नहीं खेल रही थी. जब ऑस्ट्रेलिया हावी था, तो वे प्रेशर में थे.'' दरअसल ऑस्ट्रेलिया के बीच स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड के बीच 285 रनों की साझेदारी हुई थी. इस दौरान भारतीय टीम पूरी तरह से बैकफुट पर थी. भारतीय गेंदबाज मैच के पहले दिन इस जोड़ी को आउट नहीं कर पाए थे. 

लंदन के ओवल में खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारत की स्थिति बेहद खराब है. टीम के कप्तान रोहित शर्मा महज 15 रन बनाकर आउट हो गए थे. शुभमन गिल 13 रन और चेतेश्वर पुजारा 14 रन बनाकर आउट हुए. विराट कोहली भी 14 रन बनाकर चलते बने. जडेजा ने 48 रन बनाए. अब भारत को अजिंक्य रहाणे और श्रीकर भरत से उम्मीदे हैं. भरत 5 रन बनाकर खेल रहे हैं. रहाणे 29 रन बनाकर खेल रहे हैं. अनुभवी खिलाड़ी रहाणे की लंबे वक्त के बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है. लिहाजा यह उनके पास खुद को साबित करने का मौका भी है.

भारतीय टीम ओवल की पिच पर बैटिंग से पहले बॉलिंग के दौरान भी दिक्कत का सामना करना कर रही थी. टीम इंडिया के गेंदबाज स्मिथ और हेड को लंबे वक्त तक आउट नहीं कर सके. हेड 163 रन और स्मिथ 121 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे. ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने जिस पिच 469 रन बनाए, वहा भारतीय बल्लेबाज 5 विकेट गंवाकर 151 रन ही बना सके हैं. 

यह भी पढ़ें : World Cup 2023 Qualifiers: विश्व कप के लिए वेस्टइंडीज टीम की घोषणा, 34 साल के खिलाड़ी को सेलेक्टर्स ने दिया मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋषभ पंत की टीम इंडिया में एंट्री, हैरान हुआ यह दिग्गज; कहा- 'मेरी राय में...'
ऋषभ पंत की टीम इंडिया में एंट्री, हैरान हुआ यह दिग्गज; कहा- 'मेरी राय में...'
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
ईशान किशन ने रचा इतिहास, किंग कोहली वाली खास लिस्ट में बनाई जगह
ईशान किशन ने रचा इतिहास, किंग कोहली वाली खास लिस्ट में बनाई जगह
2027 WC के लिए टीम में हो 17 खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया की ICC से मांग
2027 WC के लिए टीम में हो 17 खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया की ICC से मांग

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget