एक्सप्लोरर

WPL Auction 2023: न ह्यूज एडमीड्स, न रिचर्ड मैडली, WPL ऑक्शन में मल्लिका आडवाणी निभाएंगी ऑक्शनर की भूमिका

Women's IPL Auction 2023: महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण में खिलाड़ियों की प्रक्रिया का आयोजन 13 फरवरी को मुंबई में किया जाएगा, जिसको लेकर बीसीसीआई ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं.

Women's IPL Auction 2023: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) में खिलाड़ियों के ऑक्शन के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. 13 फरवरी को मुंबई में आयोजित होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी को महिला ऑक्शनर संपन्न कराएंगी. महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण में 5 फ्रेंचाइजी हिस्सा ले रही हैं और बीसीसीआई ने ऑक्शन के लिए मुंबई की रहने वाली मल्लिका आडवाणी को इसके लिए चुना है.

इससे पहले जब इंडियन प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों के ऑक्शन की प्रक्रिया को आयोजित किया गया है तो उसमें ह्यूज एडमिड्स, रिचर्ड मैडली और चारू शर्मा ने ऑक्शनर की भूमिका को अदा किया. बीसीसीआई की तरफ से महिला खिलाड़ियों के ऑक्शन के लेकर सभी पांचों फ्रेंचाइजियों को नियमों की जानकारी भी दे दी गई है.

सभी फ्रेंचाइजियों को अपने दल में कम से कम 15 खिलाड़ियों को शामिल करने के साथ कम से 9 करोड़ रुपए खर्च ही करने होंगे. सभी फ्रेंचाइजियों को 12 करोड़ रुपए का पर्स वैल्यू दिया गया है जिसमें वह अपनी टीम में अधिकतम 6 विदेशी खिलाड़ियों को शामिल कर सकती हैं.

बीसीसीआई की तरफ से जारी की गई महिला आईपीएल को लेकर जानकारी में उन्होंने बताया कि एक टीम को कम से कम अपने दल में 15 खिलाड़ी शामिल करने होंगे वहीं अधिकतम यह सीमा 18 तक होगी. बता दें कि महिला आईपीएल को लेकर कुल 409 खिलाड़ियों ने अपने नाम दिए हैं जिसमें से 246 भारतीय खिलाड़ी और 163 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं.

इस तरह नीलामी के दौरान चलेगी बोली प्रक्रिया

13 फरवरी को होने वाली नीलामी प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों की बोली को लेकर भी बीसीसीआई ने जरूरी दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं. इसमें जब तक किसी खिलाड़ी की बोली 1 करोड़ रुपए से कम है तो उसे 5-5 लाख रुपए करके बढ़ाया जाएगा. इसके बाद 1 करोड़ से लेकर 2 करोड़ रुपए तक 10 लाख और 2 से 3 करोड़ तक 20 लाख रुपए एक बार में बढ़ा दिए जायेंगे. वहीं 3 करोड़ रुपए से अधिक होने पर ऑक्शनर पर निर्भर करेगा की इसे कितना बढ़ाता है लेकिन यह 20 लाख रुपए से कम नहीं होगी.

महिला खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया का आयोजन 13 फरवरी को मुंबई में दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर किया जाएगा. जिसमें प्रत्येक सेट के बाद फ्रेंचाइजियों को 10-10 मिनट का एक ब्रेक भी मिलेगा.

यह भी पढ़े...

Rishabh Pant Recovery Update: सिराज ने ऋषभ पंत के लिए मांगी दुआ, कहा- मिस यू ब्रो, जल्दी से ठीक हो जाओ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आईपीएल से पहले अर्जुन तेंदुलकर का खतरनाक फॉर्म! नेट्स सेशन में फेंके जसप्रीत बुमराह जैसे यॉर्कर
आईपीएल से पहले अर्जुन तेंदुलकर का खतरनाक फॉर्म! नेट्स सेशन में फेंके जसप्रीत बुमराह जैसे यॉर्कर
पाकिस्तान पर भड़का अफगानिस्तानी क्रिकेट प्लेयर, काबुल हमले के बाद भारत से कर दी ये बड़ी अपील
पाकिस्तान पर भड़का अफगानिस्तानी क्रिकेट प्लेयर, काबुल हमले के बाद भारत से कर दी ये बड़ी अपील
आईपीएल 2026 के लिए बीसीसीआई ने जारी किया साढ़े तीन घंटे वाला नियम, जानिए क्या है ये
आईपीएल 2026 के लिए बीसीसीआई ने जारी किया साढ़े तीन घंटे वाला नियम, जानिए क्या है ये
ICC Team Rankings 2026: इस वक्त टीम इंडिया वनडे, टी-20 और टेस्ट में किस रैंक पर है, जानिए टॉप पांच ICC रैंकिंग की टीम
इस वक्त टीम इंडिया वनडे, टी-20 और टेस्ट में किस रैंक पर है, जानिए टॉप पांच ICC रैंकिंग की टीम

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में जंग रुकवाने को बेकरार पाकिस्तान... अताउल्लाह तरार बोले- 'ईरान को समझाएंगे, मुझे लगता है हम...'
मिडिल ईस्ट में जंग रुकवाने को बेकरार पाकिस्तान... अताउल्लाह तरार बोले- 'ईरान को समझाएंगे, मुझे लगता है हम...'
Ahilyanagar News: स्कूल से लौट रही क्लास-6 की छात्रा पर एसिड अटैक! हमलावर फरार, इलाके में दहशत
अहिल्यानगर में स्कूल से लौट रही क्लास-6 की छात्रा पर एसिड अटैक! हमलावर फरार, इलाके में दहशत
फिनलैंड के राष्ट्रपति पर दिखा धुरंधर इफैक्ट! लंदन की सड़कों पर हुआ कुछ ऐसा... रणवीर सिंह भी होंगे हैरान
फिनलैंड के राष्ट्रपति पर दिखा धुरंधर इफैक्ट! लंदन की सड़कों पर हुआ कुछ ऐसा... रणवीर सिंह भी होंगे हैरान
पाकिस्तान पर भड़का अफगानिस्तानी क्रिकेट प्लेयर, काबुल हमले के बाद भारत से कर दी ये बड़ी अपील
पाकिस्तान पर भड़का अफगानिस्तानी क्रिकेट प्लेयर, काबुल हमले के बाद भारत से कर दी ये बड़ी अपील
The Kerala BO Day 19:  'द केरल स्टोरी 2' ने तीसरे मंगलवार किया बड़ा कमाल, कलेक्शन 50 करोड़ के हुआ पार, जानें- 19 दिनों का मुनाफा
'द केरल स्टोरी 2' ने तीसरे मंगलवार को भी धुआंधार किया कलेक्शन, जानें- 19 दिनों का मुनाफा
Iran-US War: होर्मुज पर कब्जा करने जा रहा अमेरिका? ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए 5000 पाउंड वाले बस्टर बम
होर्मुज पर कब्जा करने जा रहा अमेरिका? ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए 5000 पाउंड वाले बस्टर बम
Video: “मुंबई लोकल बनी डांस फ्लोर!
“मुंबई लोकल बनी डांस फ्लोर!" विदेशी लड़के ने पंजाबी गाने पर पूरी बोगी को नचाया, वीडियो वायरल
भारत में रोजाना कितनी LPG का होता है इस्तेमाल? किचन पर संकट के बादल के बीच जानें जवाब
भारत में रोजाना कितनी LPG का होता है इस्तेमाल? किचन पर संकट के बादल के बीच जानें जवाब
Embed widget