एक्सप्लोरर

World Cup 2019: विश्व कप टीम में मयंक अग्रवाल को शामिल करने के कोहली और शास्त्री के फैसले पर उठे सवाल

विश्व कप 2019 में विजय शंकर की जगह मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल किए जाने के कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री के फैसले पर सवाल उठने लगे हैं.

इंग्लैंड में विश्व कप खेल रही भारतीय क्रिकेट टीम विवादों के घेरे में आ गई है. विश्व कप में स्टैंडबाय के तौर पर शामिल अंबाटी रायडू की जगह टीम में मयंक अग्रवाल को शामिल किए जाने पर कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री के फैसले पर सवाल उठ रहे हैं. आपको बता दें कि चोट के कारण ऑलराउंडर विजय शंकर के आईसीसी विश्व कप-2019 से बाहर होने और उनकी जगह मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल किए जाने ने सभी को हैरानी में डाल दिया है. एम.एस.के प्रसाद के नेतृत्व में चयनकर्ताओं ने विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा करते समय अंबाती रायडू को रिजर्व बल्लेबाज के रूप में चुना था, लेकिन उनकी जगह मयंक अग्रवाल को टूर्नामेंट में खेलने के लिए इंग्लैंड बुलाया गया ऐसे में सवाल उठता है कि आखिरी मिनट चयनकर्ताओं ने अपना निर्णय क्यों बदला. बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट के इस फैसले के बाद 33 साल के रायडू ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया. रायडू भारतीय टीम के लिए 55 वनडे और 6 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. वनडे क्रिकेट में रायडू में 47.05 की औसत से 1694 रन बनाए हैं जिसमें उन्होंने 10 अर्द्धशतक और तीन शतक भी लगाए हैं. आईएएनएस को एक सूत्र ने बताया कि रायडू की बजाय मयंक को टीम में शामिल करने का निर्णय पांच सदस्यीय चयन समिति ने नहीं टीम मैनेजमेंट ने लिया. सूत्र ने कहा, "टीम मैनेजमेंट ने साफ कर दिया था कि वे चोटिल शंकर की जगह मयंक को टीम में शामिल करना चाहते हैं. चयनकार्ताओं का इस पर चर्चा करने का कोई सवाल ही नहीं था." ऐसा माना जा रहा है कि ओपनर बल्लेबाज मयंक के टीम में शामिल होने से लोकेश राहुल को दोबारा मध्यक्रम में भेजा सकता है जिससे टीम का संतुलन और बेहतर होगा. हालांकि, सूत्र ने बताया कि इंडिया-ए के लिए मयंक के दमदार प्रदर्शन ने उन्हें विश्व कप का टिकट दिलाया. सूत्र ने कहा, "अगर आप 'ए' टीम के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में मयंक का रिकॉर्ड देखें तो उन्होंने चार पारियों में दो शतक के साथ 287 रन बनाए. लेस्टरशायर के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में आप उनके 151 रन को नहीं भूल सकते. वह सीरीज भी जून और जुलाई में खेली गई थी. आम धारणा यही है कि वह बहुमुखी हैं और किसी भी परिस्थिति के अनुकूल हो सकते हैं."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया के फिल्डिंग, बॉलिंग समेत इन कोचिंग स्टॉफ की नौकरी जाना तय! गौतम गंभीर क्या होगा?
इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया के फिल्डिंग, बॉलिंग समेत इन कोचिंग स्टॉफ की नौकरी जाना तय! गौतम गंभीर क्या होगा?
England vs Argentina: अर्जेंटीना और इंग्लैंड का मुकाबला किसी जंग से कम नहीं, फीफा विश्वकप के रिकार्ड देखें, किसका पलड़ा भारी
अर्जेंटीना और इंग्लैंड का मुकाबला किसी जंग से कम नहीं, फीफा विश्वकप के रिकार्ड देखें, किसका पलड़ा भारी
IND W ENG W: भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
'सूर्यवंशी को ड्रॉप करना ग़लत, टीम इंडिया में टोटल कन्फ़्यूज़न', भड़के मोहम्मद कैफ, विराट पर भी दिया बड़ा बयान
'सूर्यवंशी को ड्रॉप करना ग़लत, टीम इंडिया में टोटल कन्फ़्यूज़न', भड़के मोहम्मद कैफ, विराट पर भी दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
Welcome To The Jungle BO Day 17: 'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
IND W ENG W: भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
Embed widget