एक्सप्लोरर

World Cup 2019: शानदार फॉर्म पर विराट से बोले रोहित, 'वर्तमान में रहने की कोशिश कर रहा हूं'

रोहित शर्मा मौजूदा विश्व कप में रिकार्ड पांच शतक जड़ने के बाद ‘वर्तमान में रहने की’ कोशिश कर रहे हैं और इस चमत्कारिक आंकड़े से भारतीय कप्तान विराट कोहली भी स्तब्ध हैं.

रोहित शर्मा मौजूदा विश्व कप में रिकार्ड पांच शतक जड़ने के बाद ‘वर्तमान में रहने की’ कोशिश कर रहे हैं और इस चमत्कारिक आंकड़े से भारतीय कप्तान विराट कोहली भी स्तब्ध हैं.

स्टार भारतीय बल्लेबाज रोहित शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ 103 रन बनाकर एक विश्व कप में पांच शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गये और इस दौरान उन्होंने पूर्व श्रीलंकाई कप्तान कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया.

बीसीसीआई की वेबसाइट में अपलोड की गयी वीडियो में रोहित ने कप्तान कोहली से बातचीत में कहा, ‘‘बतौर क्रिकेटर हम जानते हैं कि हम बीते समय में नहीं देख सकते, वर्तमान अहम है और मैं वर्तमान पर ही ध्यान लगाने की कोशिश कर रहा हूं. वर्तमान में रहकर देखते हैं कि हम टीम को बल्लेबाजी इकाई के तौर पर कहां ले जा सकते हैं. ’’

कोहली ने बातचीत शुरू करने से पहले उप कप्तान से कहा कि उन्होंने किसी भी टूर्नामेंट में ऐसा प्रदर्शन नहीं देखा तो रोहित ने कहा कि वह अच्छी फार्म जारी रखने की कोशिश कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हम सभी के लिये यह अहम टूर्नामेंट है. टूर्नामेंट में आने से पहले कुछ खिलाड़ी अच्छी फार्म में थे. बल्लेबाजी इकाई और शीर्ष क्रम बल्लेबाज के तौर पर, मैं यह नहीं कहूंगा कि यह मेरा काम था, बस मैं उसी फार्म को जारी रखना चाहता था जिसमें मैं पिछले कुछ समय से था और फिर विश्व कप जैसा टूर्नामेंट हो तो मैं देखना चाहता था कि हम क्या कर सकते हैं.’’

रोहित ने कहा, ‘‘हमने पहले मैच में जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छी शुरूआत की तो यह काफी अच्छा था. इसके बाद मुझे भरोसा था कि हम ऐसा जारी रख सकते हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘विश्व कप मुख्य टूर्नामेंट है और ध्यान आपके रूटिन पर होना चाहिए कि द्विपक्षीय मैचों में आप क्या करने की कोशिश करते हो, इसी तरह की चीजें. इसलिये ध्यान हमेशा इसी पर होना चाहिए.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हां, हम सभी जानते हैं कि विश्व कप अहम है लेकिन मौके के बजाय यह मैच में महत्वपूर्ण है. बल्कि तुमने (कोहली) भी पहले कहा था कि यह क्रिकेट का मैच है और हमें इसे जीतने के लिये अच्छा खेलना चाहिए.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget