एक्सप्लोरर

World Cup 2019: लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर बोले, 'धोनी को 'ऊपर' खेलने आना चाहिए था'

World Cup 2019: सुनील गावस्कर का मानना है कि न्यूजीलैंड के साथ मैनचेस्टर में हुए सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान महेंद्र सिंह धोनी को बल्लेबाजी के लिए 'ऊपर' आना चाहिए था.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि न्यूजीलैंड के साथ मैनचेस्टर में हुए सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान जब भारत ने अपने शुरुआती तीन विकेट सस्ते में गंवा दिए थे, तब महेंद्र सिंह धोनी को बल्लेबाजी के लिए 'ऊपर' आना चाहिए था. गावस्कर विश्व कप से पहले, विश्व कप के दौरान और विश्व कप के बाद भारतीय टीम प्रबंधन की नीतियों के आलोचक रहे हैं. गावस्कर ने हमेशा भारतीय बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की वकालत की है, जो हालात के अनुरूप होनी चाहिए लेकिन न्यूजीलैंड के हाथों मिली 18 रनों की हार वाले मैच मे जो हुआ, उससे वह काफी खफा हैं.

स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान गावस्कर ने कहा कि जब भारत ने अपने तीन टॉप बल्लेबाजों के विकेट सस्ते में गंवा दिए थे, तब हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत बल्लेबाजी कर रहे थे. दोनों मिजाज के लिहाज से एक जैसे बल्लेबाज हैं. उनकी जगह एक छोर पर धोनी को होना चाहिए था, जो पंत को संयमित रहने की सलाह दे सकते थे. आखिरकार पंत एक खराब शॉट खेलकर आउट हुए, जो भारत के लिए बाद में काफी महंगा साबित हुआ.

गावस्कर ने कहा, "जब हमने 24 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे, तब पंत और पांड्या विकेट पर थे. दोनों एक ही मिजाज के खिलाड़ी हैं. दोनों आक्रामक हैं. वहां तो धोनी जैसा अनुभवी और संयमित बल्लेबाज एक छोर पर होना चाहिए था, जो इनमें से किसी एक को संयमित रहकर खेलने की सलाह देता. आखिरकार दोनों बल्लेबाज गैरजिम्मेदाराना तरीके से आउट हुए और यही भारत को भारी पड़ गया."

गावस्कर के मुताबिक धोनी अपने साथियों की मनोदशा को समझते हैं और यही कारण था कि वह पंत या फिर पांड्या को सही तरीके से समझाकर विकेट पर बने रहने के लिए प्रेरित कर सकते थे. बकौल गावस्कर, "वह (धोनी) अगर विकेट पर होते तो वह पंत को समझा सकते थे, जो काफी उतावले नजर आ रहे थे. कप्तान ने अहम मुकाम पर दो ऐसे खिलाड़ियों को भेज दिया, जिनके खेलने का तरीका 'मारो बस मारो' है. उस वक्त गेंद काफी अनियमित खेल रही थी और ऐसे में विकेट पर बने रहते हुए हालात के हिसाब से खेलने की जरूरत थी. ऐस में तो आपको ऐसे किसी व्यक्ति की जरूरत थी, जो विकेट पर ठहर कर खेल सकता था."

हालात के विपरीय विराट कोहली ने उस मैच में धोनी को नम्बर-7 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा था. पूरे टूर्नामेंट में धोनी इतना 'नीचे' नहीं खेले थे. इसे लेकर कोहली का अपना अलग मत था. कोहली ने मैच के बाद कहा था, "धोनी ने हालात के हिसाब से अपनी भूमिका के साथ न्याय किया. हमने उन्हें इसीलिए विकेट पर काफी देरी से भेजा था. हम चाहते थे कि वह अंत तक विकेट पर रहें और जब छह या सात ओवर रह जाएं तो हालात के हिसाब से बल्लेबाज करें. हमारी रणनीति फ्लॉप रही क्योंकि वह रन आउट हो गए."a

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आईपीएल 2026 के लिए बीसीसीआई ने जारी किया साढ़े तीन घंटे वाला नियम, जानिए क्या है ये
आईपीएल 2026 के लिए बीसीसीआई ने जारी किया साढ़े तीन घंटे वाला नियम, जानिए क्या है ये
ICC Team Rankings 2026: इस वक्त टीम इंडिया वनडे, टी-20 और टेस्ट में किस रैंक पर है, जानिए टॉप पांच ICC रैंकिंग की टीम
इस वक्त टीम इंडिया वनडे, टी-20 और टेस्ट में किस रैंक पर है, जानिए टॉप पांच ICC रैंकिंग की टीम
टेंशन में है अबरार अहमद? सनराइजर्स में चुने जाने के बाद हो रहे विवाद पर आया पाकिस्तानी स्पिनर का रिएक्शन
टेंशन में है अबरार अहमद? सनराइजर्स में चुने जाने के बाद हो रहे विवाद पर आया पाकिस्तानी स्पिनर का रिएक्शन
'क्या सुनील गावस्कर ने कमेंट्री का बहिष्कार किया?', पाकिस्तान मूल के खिलाड़ी ने भारतीय दिग्गज पर साधा निशाना
'क्या सुनील गावस्कर ने कमेंट्री का बहिष्कार किया?', पाकिस्तान मूल के खिलाड़ी ने भारतीय दिग्गज पर साधा निशाना

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Video: न्यूयॉर्क में बड़ा हादसा! हाई-राइज बिल्डिंग में लगी भीषण आग, ऊंची लपटें और धुआं ही धुआं
Video: न्यूयॉर्क में बड़ा हादसा! हाई-राइज बिल्डिंग में लगी भीषण आग, ऊंची लपटें और धुआं ही धुआं
Ahilyanagar News: स्कूल से लौट रही क्लास-6 की छात्रा पर एसिड अटैक! हमलावर फरार, इलाके में दहशत
अहिल्यानगर में स्कूल से लौट रही क्लास-6 की छात्रा पर एसिड अटैक! हमलावर फरार, इलाके में दहशत
फिनलैंड के राष्ट्रपति पर दिखा धुरंधर इफैक्ट! लंदन की सड़कों पर हुआ कुछ ऐसा... रणवीर सिंह भी होंगे हैरान
फिनलैंड के राष्ट्रपति पर दिखा धुरंधर इफैक्ट! लंदन की सड़कों पर हुआ कुछ ऐसा... रणवीर सिंह भी होंगे हैरान
4 शब्दों में बयां किया प्यार, कुलदीप यादव ने शादी के बाद शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
4 शब्दों में बयां किया प्यार, कुलदीप यादव ने शादी के बाद शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
The Kerala BO Day 19:  'द केरल स्टोरी 2' ने तीसरे मंगलवार किया बड़ा कमाल, कलेक्शन 50 करोड़ के हुआ पार, जानें- 19 दिनों का मुनाफा
'द केरल स्टोरी 2' ने तीसरे मंगलवार को भी धुआंधार किया कलेक्शन, जानें- 19 दिनों का मुनाफा
Iran-US War: होर्मुज पर कब्जा करने जा रहा अमेरिका? ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए 5000 पाउंड वाले बस्टर बम
होर्मुज पर कब्जा करने जा रहा अमेरिका? ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए 5000 पाउंड वाले बस्टर बम
Video: “मुंबई लोकल बनी डांस फ्लोर!
“मुंबई लोकल बनी डांस फ्लोर!" विदेशी लड़के ने पंजाबी गाने पर पूरी बोगी को नचाया, वीडियो वायरल
भारत में रोजाना कितनी LPG का होता है इस्तेमाल? किचन पर संकट के बादल के बीच जानें जवाब
भारत में रोजाना कितनी LPG का होता है इस्तेमाल? किचन पर संकट के बादल के बीच जानें जवाब
Embed widget