एक्सप्लोरर

World Cup 2019: विश्व कप के अपने आखिरी मैच में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 10 रन से हराकर ली जीत के साथ विदाई

World Cup 2019: विश्व कप 2019 के आखिरी लीग मैच में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 10 रन से हरा दिया. साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम की इस टूर्नामेंट में यह सिर्फ तीसरी जीत थी.

विश्व कप 2019 के आखिरी लीग मैच में साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 10 रन से हरा दिया. टूर्नामेंट में हार के साथ शुरुआत करने वाली साउथ अफ्रीका ने अपने आखिरी मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया सामने 325 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 49.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 315 रन ही बना पाई.

विश्व कप 2019 में साउथ अफ्रीका की यह तीसरी जीत थी. इसके साथ ही टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका की टीम ने जीत के साथ विदाई ली.

पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के लिए ओपनर बल्लेबाज क्विटंन डिकॉक और एडन मार्करम ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी हुई. मार्करम ने 34 रन बनाए जबकि डिकॉक ने 52 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेल कर आउट हुए.

ओपनर बल्लेबाज के आउट होने के बाद कप्तान फाफ डुप्लेसी ने मोर्चा संभाला और 94 गेंदों में सात चौके और दो छक्कों की मदद से 100 रनों की पारी खेली. डुप्लेसी के अलावा रासी वान डर डुसेन ने 95 रन बनाए. डुसेन ने अपनी पारी में 97 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और चार छक्के जड़े.

मध्यक्रम में जेपी ड्यूमिनी ने 14 रनों का योगदान दिया.

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नाथन लॉयन और मिचेल स्टार्क ने दो-दो विकेट लिए. बेहरनडॉर्फ और कमिंस के हिस्से एक-एक विकेट आया.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत खराब रही और टीम का पहला विकेट महज पांच रन के स्कोर पर गिर गया लेकिन एक छोर से शानदरा बल्लेबाजी करते हुए ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने पारी को संभाले रखा.

इम मुकाबले में वॉर्नर ने 122 रनों की शतकीय पारी खेली लेकिन बावजूद इसके वह टीम को जीत नहीं दिला सके. वॉर्नर ने 117 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके दो छक्के लगाए. वॉर्नर के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने 85 रनों का योगदान दिया. हालांकि इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा मध्यक्रम में और कोई भी बल्लेबाज क्रिज पर नहीं टिक सके. इस तरह ऑस्ट्रेलिया को इस टूर्नामेंट में दूसरी बार हार मूंह देखना पड़ा.

साउथ अफ्रीक के लिए किगोस रबादा ने तीन विकेट लिए. रबादा के अलावा ड्वेन प्रिटोरियस और आंदिले फेल्हलुकवायो को दो-दो मिला. वहीं इमरान ताहिर और क्रिस मॉरिश ने एक-एक विकेट चटकाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vaibhav Sooryavanshi: 'मेरी और रिंकू भैया की कुछ बात हुई थी तो...' फिफ्टी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने खोला राज
'मेरी और रिंकू भैया की कुछ बात हुई थी तो...' फिफ्टी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने खोला राज
जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड
जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड
NEET-UG Protest: 'उन्हें दबाइए मत...,' संजय मांजरेकर ने छात्रों के प्रोटेस्ट का किया समर्थन
NEET-UG Protest: 'उन्हें दबाइए मत...,' संजय मांजरेकर ने छात्रों के प्रोटेस्ट का किया समर्थन
क्या भारतीय टीम की कैप अब इतनी आसानी से मिलने लगी है?
क्या भारतीय टीम की कैप अब इतनी आसानी से मिलने लगी है?

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar NEET Protest Live: मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget