एक्सप्लोरर

World Cup 2019: एमएस धोनी के संन्यास पर शोएब अख्तर बोले, 'इसका फैसला खुद धोनी करेंगे'

World Cup 2019: एमएस धोनी के संन्यास पर अख्तर बोले कि ये फैसला उन्हें कब करना है ये उनसे बेहतर कोई और नहीं जानता.

आईसीसी क्रिकेट विश्वकप 2019 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार के साथ ही विश्वकप खिताब का एक और सपना टूट गया है. भारतीय टीम बीते दिन न्यूज़ीलैंड के हाथों हार के साथ ही 2019 में खिताब से दौड़ से बाहर हो गई. टीम इंडिया की इस हार के बाद देशभर में ऐसी बातें भी हैं कि एमएस धोनी की वजह से ही टीम इंडिया को हार देखनी पड़ी. इन सभी बातों के बाद अब पाकिस्तान के दिग्गज और बेबाक राय रखने वाले क्रिकेटर शोएब अख्तर ने एबीपी न्यूज़/वाह क्रिकेट से खास बातचीत में कहा है कि धोनी को लेकर हो रही आलोचना गलत है. जबकि माही के संन्यास पर अख्तर बोले कि ये फैसला उन्हें कब करना है ये उनसे बेहतर कोई और नहीं जानता. अख्तर ने कहा, ''धोनी को खुद इस बारे में पता है कि उन्हें कब रिटायरमेंट लेना है, उसकी फैमिली को ये बात पता है. खासकर उन्हें अपनी बॉडी का पता है. हालांकि उनकी बॉडी स्टिफ नज़र आ रही थी ये सही है. धोनी पिछले लगातार तीन साल से विकेटकीपिंग कर रहे हैं, लगातार खेल रहे हैं, ये बात सच है वो एक बड़े खिलाड़ी हैं. लेकिन अब वो टाइम आ गया है कि सवाल उठने खड़े हो गए हैं, लेकिन धोनी संन्यास लेंगे या नहीं इसका फैसला खुद धोनी लेंगे और वो इसे बेहतर तरीके से जानते हैं.'' हालांकि इसके साथ ही अख्तर ने कहा, ''धोनी एक बड़े खिलाड़ी हैं, वो एक अच्छे इंसान हैं. उन्हें इंडिया ने खूब दिया और खुद उन्होंने भी देश को बहुत कुछ दिया. ये क्रेडिट उनसे कोई नहीं ले सकता. लेकिन एक वक्त आता है जब हर इंसान पर सवाल उठता है और उससे बचने के लिए हर किसी को सोचना पड़ता है. लेकिन अब वक्त आ गया है फैसला लेने का. जो कि धोनी खुल लेंगे.'' इसके साथ ही अख्तर ने ये कहा कि धोनी टी20 के अब भी बेहतरीन क्रिकेटर हैं और उन्हें टी20 अभी खेलते रहना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका
दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget