एक्सप्लोरर

World Cup 2019, SA vs WI Match Preview: लगातार तीन हार के क्रम को तोड़ने के लिए वेस्टइंडीज से भिड़ेगी साउथ अफ्रीका

विश्व कप 2019 के 15वें मैच में आज साउथ अफ्रीका की भिड़ंत वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम से है. साउथ अफ्रीका को इस टूर्नामेंट में बने रहने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करना होगा.

विश्व कप 2019 का 15वां मैच आज साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच है. दोनों टीमों के बीच साउथम्प्टन के हैम्पशायर बॉल मैदान पर यह मैच खेला जाएगा. टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका का यह चौथा मुकाबला होगा जबकि वेस्टइंडीज का यह तीसरा मैच है.

विश्व कप 2019 में साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद ही निराशाजनक रहा है, अबतक खेले गए तीनों ही मैचों में टीम को हार मिली है. ऐसे में साउथ अफ्रीकी टीम को टूर्नामेंट में बने के लिए हर हाल में इस मैच को जीतना होगा.

साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड, बांग्लादेश और भारत के खिलाफ हुए अपने तीनों मुकाबले बुरी तरह हारे. भारत के खिलाफ मिली हार के बाद डु प्लेसिस को अपने गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन से दुख हुआ होगा, लेकिन वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों के खिलाफ उनके बल्लेबाजों को आगे आना होगा.

वहीं वेस्टइंडीज की टीम को दो मैचों में से एक में जीत जबकि एक में हार का सामना करना पड़ा है. वेस्टइंडीज ने टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से करारी मात दी थी.

टूर्नामेंट में अभी तक साउथ अफ्रीका के लिए कुछ भी अच्छा नहीं रहा है. अनुभवी डेली स्टेन पहले ही प्रतियोगिता से बाहर हो चुके हैं जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले लुंगी नगिदी भी चोटिल हैं.

साउथ अफ्रीका चाहेगी कि उसके टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और अनुभवी हाशिम अमला अपने प्रदर्शन को बेहतर करें. दोनों बल्लेबाज प्रतियोगिता में अबतक अपनी क्षमता के मुताबिक बल्लेबाजी नहीं कर पाए हैं. हालांकि, टीम के मध्यक्रम एवं निचले क्रम के बल्लेबाजों ने थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया है और रन बनाए हैं.

इस बीच वेस्टइंडीज की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली करीबी हार को भुलाकर वापसी करना चाहेगी.

पहले दो मुकाबलों में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों ने शुरुआती ओवरों में कहर बरपाया है और अगर अगले मैच में भी वे ऐसा कर पाए तो वे जीत दर्ज कर सकते हैं क्योंकि साउथ अफ्रीका का टॉप ऑर्डर तेज गेंदबाजों के आगे लगातार जूझता हुआ नजर आया है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजों के खराब शॉट सलेक्शन के कारण वेस्टइंडीज को हार झेलनी पड़ी.

पिछले मैचों के प्रदर्शन को देखते हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ वेस्टइंडीज को ही जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. विश्व कप में हालांकि, अबतक यह दोनों टीमें कुल छह बार आमने-सामने हुई हैं. चार मैच साउथ अफ्रीका ने जीते और दो मैचों में वेस्टइंडीज को जीत नसीब हुई.

टीम (संभावित) :

साउथ अफ्रीका : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), डेविड मिलर, एडिन मार्कराम, हाशिम अमला, रासी वैन डेर डुसैन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), कागिसो रबाडा, लुंगी नगिदी, इमरान ताहिर, डेल स्टेन, तबरेज शम्सी, ज्यां पॉल ड्यूमिनी, आंदिले फेहुक्वायो, ड्वयान प्रीटोरियस, क्रिस मौरिस.

वेस्टइंडीज : जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, इविन लुइस, डारेन ब्रावो, शिमरोन हेटमायेर, एशले नर्स, फाबियान एलेन, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शाई होप (विकेटकीपर), केमर रोच, ओशाने थॉमस, शेनन गैब्रिएल, शेल्टन कॉटरेल.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पिछले छह महीनों में वैभव सूर्यवंशी ने...', ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ जीनते के बाद किसने दिया बड़ा बयान
'पिछले छह महीनों में वैभव सूर्यवंशी ने...', ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ जीनते के बाद किसने दिया बड़ा बयान
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे पर रचा इतिहास, टूट गए ये 5 बड़े रिकॉर्ड
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे पर रचा इतिहास, टूट गए ये 5 बड़े रिकॉर्ड
क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget