एक्सप्लोरर

World Cup 2019: केन विलियमसन बोले, 'स्टोक्स के बल्ले पर नहीं लगी होती गेंद तो नतीजा कुछ और होता'

World Cup 2019: केन विलियमसन ने कहा कि शायद अगर गेंद स्टोक्स के बल्ले से ना टकराती तो फिर मैच का नतीजा कुछ और भी हो सकता था.

आईसीसी क्रिकेट विश्वकप 2019 के फाइनल मुकाबले में मेज़बान इंग्लैंड ने अपने कमाल के खेल और किस्मत की मदद से न्यूजीलैंड को सुपरओवर में हराते हुए पहला विश्वकप खिताब जीत लिया है. जबकि किवी टीम का एक बार फिर पहली बार विश्वकप की चमचमाती ट्रॉफी को उठाने का सपना, सपना ही रह गया है. इस हार के बाद किवी कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि शायद अगर गेंद स्टोक्स के बल्ले से ना टकराती तो फिर मैच का नतीजा कुछ और भी हो सकता था. "हम अच्छी तरह से मैदान में उतरे थे. हमें लगा कि बोर्ड पर स्कोर खड़ा करना अच्छा फैसला होगा. शायद हमने 10 से 20 कम रन बनाए. हालांकि विश्व कप के फाइनल में यह एक अच्छा और लड़ाई करने वाला स्कोर था. हमारे गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और सच में बल्लेबाजों को दबाव में रखा. और वो इसे आखिरी गेंद तक ले गए, और फिर इसके बाद हम सुपरओवर को भी आखिर तक लेकर गए, ये एक शानदार मैच था." इसके बाद किवी कप्तान ने बेन स्टोक्स के बल्ले से लगी गेंद का ज़िक्र किया और कहा, "यह थोड़ा खराब रहा कि गेंद स्टोक्स के बल्ले से टकराई, लेकिन मुझे उम्मीद है कि ऐसे पलों में इस तरह की चीज़ें आगे नहीं होंगी. मैं क्रिटिकल नहीं होना चाहता, लेकिन यही उम्मीद करता हूं कि आगे इस तरह की चीज़ें ना हों. सुपरओवर में नीशम और गुप्टील की जोड़ी को भेजने पर विलियमसन ने कहा, ''छोटी बाउंड्री को देखते हुए सुपरओवर में लेफ्ट हैंड और राइट हैंड कॉम्बीनेशन उपयोगी था, लेकिन इस तरह के छोटे स्कोर वाले मैच में किसी की भी आलोचना करना गलत है." विलियमसन ने आगे इंग्लिश की टीम की तारीफ की और उन्हें बधाई देते हुए कहा, "इस मैच में कई ऐसे कई पल आए जिससे ये मैच किसी भी तरफ जा सकता था, लेकिन इंग्लैंड को बधाई जिन्होंने इस पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन क्रिकेट खेला और वो इसके लायक थे.'' इस मुकाबले में न्यूज़ीलैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 241 रन बनाए. जिसके बाद इंग्लैंड की टीम ने भी 50 ओवर में 241 रन बनाकर मैच टाई करवाया. इसके बाद मैच सुपरओवर में गया जहां पर भी मैच टाई रहा और अंत में नियम के मुताबिक मैच में इंग्लैंड की अधिक बाउंड्री होने की वजह से इंग्लैंड को मैच का विजेता घोषित किया गया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत से टी20 सीरीज के बाद इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम पर गिरी गाज, बाहर का दिखाया गया रास्ता
भारत से टी20 सीरीज के बाद इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम पर गिरी गाज, बाहर का दिखाया गया रास्ता
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
टेस्ट में जो रूट और इंटरनेशनल रन में विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर के दोनों अटूट रिकॉर्ड टूट जाएंगे?
टेस्ट में जो रूट और इंटरनेशनल रन में विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर के दोनों अटूट रिकॉर्ड टूट जाएंगे?
चेतेश्वर पुजारा ने बताए इंग्लैंड में टीम इंडिया की हार के 3 मुख्य कारण, इन कमियों को दूर करना जरूरी
पुजारा ने बताए इंग्लैंड में टीम इंडिया की हार के 3 मुख्य कारण, इन कमियों को दूर करना जरूरी

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget