एक्सप्लोरर

World Cup 2019 IND vs NZ: जानें, अगर बारिश से धुल गया आज का खेल तो फिर कल कहां से शुरु होगा मैच

World Cup 2019: जानें अगर आज भारत खेलने उतरे और लक्ष्य चेज़ ना कर पाए और बारिश आ जाए तो फिर क्या होगा.

ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी आईसीसी विश्व कप-2019 के पहले सेमीफाइनल मैच का खेल बारिश के कारण रोक दिया गया है. मैच में जब बारिश आई तब न्यूजीलैंड का स्कोर 46.1 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 211 था.

रॉस टेलर 67 रन और टॉम लाथम तीन रन बनाकर खेल रहे हैं. न्यूजीलैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था.

लेकिन जिस वक्त मैच में बारिश ने खलल डाला वो वक्त टीम इंडिया के लिहाज़ से बेहद खराब रहा, क्योंकि टीम इंडिया शानदार तरीके से मुकाबले में बनी हुई है और उसने न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ों पर लगाम कस रखी थी. लेकिन फिर बारिश हुई और भारत के नज़रिये से चीज़ें बिगड़ गई.

हालांकि अब फैंस के मन में ये सवाल है कि अगर आज बारिश रुकती है तो अब कितने ओवर का मैच होगा, और अगर आज बारिश नहीं रुकी तो फिर मैच का क्या होगा, साथ ही अगर आज भारत खेलने उतरे और लक्ष्य चेज़ ना कर पाए और बारिश आ जाए तो फिर क्या होगा.

इन सभी सवालों के जवाब आपको यहां मिलेंगे:

देखिए अब मैच होने पर क्या होगा, अगर यहां से न्यूज़ीलैंड की टीम बल्लेबाज़ी ना कर पाए और मैच में डकवर्थ लुइस नियन लगाया जाए तो फिर भारत के सामने कितने ओवर में स्कोर क्या होगा.

# अगर टीम इंडिया 46 ओवर खेलती है तो फिर स्कोर 237 रन होगा. # वहीं अगर हमें 40 ओवर में टार्गेट मिलता है तो वो 223 रन होगा. # जबकि अगर मैच इससे भी कम 35 ओवर तक जाता है तो टार्गेट 209 रन होगा. # लेकिन अगर इससे भी कम 30 ओवर का मैच हो पाया तो फिर टीम इंडिया को 192 रन बनाने होंगे. # इससे भी कम 25 ओवर की स्थिति में टीम इंडिया के सामने टार्गेट 172 रन का होगा.

लेकिन अब जो स्थिति है वो इससे भी जटिल है, देखिए अगर मैच इससे भी कम ओवर यानि 20 ओवर का होता है तो टीम इंडिया को 148 रन बनाने होंगे. लेकिन अगर बारिश इसके बाद भी नहीं मानी तो फिर मैच अगले दिल जाएगा.

लेकिन ये भी जान लीजिए, माना कि 20 ओवर में भारत को 148 रनों का लक्ष्य मिला और वो बल्लेबाज़ी के लिए मैदान पर उतरी. कल्पना कीजिए भारत ने 5 ओवर में बल्लेबाज़ी करते हुए 35 रन बना लिए और फिर से बारिश शुरु हो गई और अब आज मैच कराना संभव नहीं हो पाया. तो फिर रिज़र्व डे में क्या होगा.

क्या है रिज़र्व डे का गणित: देखिए अगर आज मैच जिस भी स्कोर पर खत्म होता है तो फिर कल रिज़र्व डे में मैच वहीं से शुरु होगा. यानि अगर अब मैच बिल्कुल भी शुरु ना हो पाए तो फिर कल का दिन वहीं से शुरु होगा.

साथ ही अगर ऊपर दिए गए कल्पना के स्कोर यानि 5 ओवर में 35 रन पर बारिश का खलल पड़ता है और मैच रुकता है तो फिर कल भारतीय बल्लेबाज़ इसी स्कोर से आगे का खेल शुरु करेंगे.

लेकिन अगर कल भी बारिश की वजह से मैच संभव नहीं हो पाया तो फिर टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में अधिक पॉइंट्स के हिसाब से फाइनल में पहुंच जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक वनडे मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 7 बल्लेबाज, रोहित शर्मा नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
एक वनडे मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 7 बल्लेबाज, रोहित शर्मा नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! टीम में दिखेंगे 7 नए खिलाड़ी
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! टीम में दिखेंगे 7 नए खिलाड़ी
IPL की तरह इंग्लैंड-आयरलैंड में क्यों छक्के नहीं लगा पाए भारतीय बल्लेबाज? 7 मैच में जड़े सिर्फ इतने सिक्स
IPL की तरह इंग्लैंड-आयरलैंड में क्यों छक्के नहीं लगा पाए भारतीय बल्लेबाज? 7 मैच में जड़े सिर्फ इतने सिक्स

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget