एक्सप्लोरर

World Cup 2019: रवि शास्त्री ने बताया एमएस धोनी को सेमीफाइनल में नीचे भेजने का फैसला किसका था

World Cup 2019: टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने विश्वकप से विदाई के बाद हुए कहा है कि एमएस धोनी को नीचे भेजना का फैसला टीम का था. क्योंकि अब भी सर्वश्रेष्ठ फिनिशर हैं.

आईसीसी क्रिकेट विश्वकप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड के हाथों 18 रनों से हार के साथ भारतीय टीम का विश्व विजय होने का सपना टूट गया है. टीम इंडिया की इस हार के बाद भारतीय क्रिकेटप्रेमी और जानकार सभी ने इस बात पर सवाल उठाए कि आखिर क्यों इस मुश्किल परिस्थिति में भी धोनी को नंबर 7 पर बल्लेबाज़ी करने के लिए भेजा गया. टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने विश्वकप से विदाई के बाद इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा है कि धोनी को नीचे भेजना का फैसला टीम का था. रवि शास्त्री ने कहा, ''ये टीम का फैसला था, सभी इस फैसले के साथ थे और ये साधारण सा फैसला था. आप लोग ये चाहते थे कि धोनी जल्दी बल्लेबाज़ी के लिए आएं और फिर अगर वो जल्दी आउट हो जाते तो फिर लक्ष्य हासिल करना की जो चेज़ थी वो पहले ही खत्म हो जाती. हमें आखिर में उनके अनुभव की ज़रूरत थी. वो टीम के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर हैं और अगर हम उनका इस तरह से इस्तेमाल नहीं करते तो फिर ये पाप होता. पूरी टीम इस बारे में स्पष्ट थी.'' इतना ही नहीं इसके अलावा उन्होंने रिषभ पंत के ऊपर बल्लेबाज़ी का भी बचान किया. रवि शास्त्री ने कहा, ''पंत जब बल्लेबाज़ी के लिए गए तो वो अच्छी तरह खेल रहे थे. खासकर न्यूज़ीलैंड के तेज़ गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ भी. लेकिन अगर वो नॉट-आउट लौटते तो शायद आप लोग ऐसा कहते. लेकिन टीम ने जिस तरह से विकेटों के गिरने के बाद भी फाइट दिखाई मैं उससे खुश हूं.'' इसके अलावा रवि शास्त्री ने टीम के सभी खिलाड़ियों से हार के बाद कहा कि ''खुद पर गर्व करो और बाहर उठे हुए सिर के साथ जाओ. वो खराब 30 मिनट आपसे ये सच नहीं छीन सकते कि पिछले कुछ सालों में तुम एक सर्वश्रेष्ठ टीम हो. ये बात तुम सभी लोग जानते हैं. कोई एक टूर्नामेंट, एक सीरीज़ और 30 मिनट का खेल ये तय नहीं कर सकता. तुम लोगों ने ये इज्ज़त कमाई है. बिल्कुल हम सभी इससे दुखी और निराश हैं. लेकिन आखिर आपको उस पर गर्व करना चाहिए जो आपने पिछले 2 सालों में कमाया है.'' बीते बुधवार को इंग्लैंड मैनचेस्टर में ओल्ड ट्रेफर्ड में खेले गए मुकाबले में भारत को न्यूज़ीलैंड के हाथों 18 रनों से हार झेलने पड़ी. जिसकी वजह से टीम विश्वकप 2019 के फाइनल में पहुंचने से पहले ही बाहर हो गई.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत से टी20 सीरीज के बाद इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम पर गिरी गाज, बाहर का दिखाया गया रास्ता
भारत से टी20 सीरीज के बाद इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम पर गिरी गाज, बाहर का दिखाया गया रास्ता
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
टेस्ट में जो रूट और इंटरनेशनल रन में विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर के दोनों अटूट रिकॉर्ड टूट जाएंगे?
टेस्ट में जो रूट और इंटरनेशनल रन में विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर के दोनों अटूट रिकॉर्ड टूट जाएंगे?
चेतेश्वर पुजारा ने बताए इंग्लैंड में टीम इंडिया की हार के 3 मुख्य कारण, इन कमियों को दूर करना जरूरी
पुजारा ने बताए इंग्लैंड में टीम इंडिया की हार के 3 मुख्य कारण, इन कमियों को दूर करना जरूरी

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget