एक्सप्लोरर

वर्ल्ड कप 2019 ENG vs WI: क्या इंग्लैंड के बल्लेबाज कर पाएंगे वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों का सामना, ये हो सकती है प्लेइंग 11

इंग्लैंड की कसी और सटीक गेंदबाजी, खासकर जोफ्रा आर्चर के सामने हालांकि विंडीज के बल्लेबाजों का रन करना आसान नहीं होगा. आर्चर बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और अपनी शानदार लाइन, लैंग्थ और तेजी से विंडीज के लिए खतरा बने हुए हैं.

आईसीसी विश्व कप-2019 में आज मेजबान इंग्लैंड का सामना रोज बाउल मैदान पर वेस्टइंडीज से होगा. इंग्लैंड इस मैच में बांग्लादेश को मात देकर आ रही है जबकि विंडीज का पिछला मैच दक्षिण अफ्रीका से था जो रद्द हो गया था. विंडीज के खिलाफ हो सकता है कि इंग्लैंड के दिग्गद बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़े क्योंकि विंडीज की गेंदबाजी फॉर्म में है.

ओशाने थॉमस और शेल्डन कॉटरेल जैसे दो युवा खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और अभी तक अपना प्रभाव छोड़ते आए हैं. इन दोनों को खेलना इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए चुनौती साबित हो सकता है. वहीं कप्तान जेसन होल्डर, कार्लोस ब्रैथवेट और आंद्रे रसेल के रूप में टीम के पास गेंदबाजी में अनुभव भी है.

जेसन रॉय, जोए रूट, जोस बटलर, बेन स्टोक्स, कप्तान इयोन मोर्गन के सामने यह सभी गेंदबाज कड़ी चुनौती पेश करने का दम रखते हैं. इंग्लैंड को सिर्फ विंडीज की गेंदबाजी से ही खतरा नहीं है. विंडीज की बल्लेबाजी भी चिंता का सबब है क्योंकि दो बार की विश्व विजेता के पास ऐसे-ऐसे बल्लेबाज हैं जो बड़ी तेजी से रन बना सकते हैं और पलक झपकते मैच का पासा पलट सकते हैं.

क्रिस गेल, रसेल, शाई होप, शेमरन हेटमायेर विंडीज की बल्लेबाजी की प्रमुख कड़ी हैं. वहीं कप्तान होल्डर और ब्रैथवेट भी अपने बल्ले का जौहर दिखा सकते हैं.

इंग्लैंड की कसी और सटीक गेंदबाजी, खासकर जोफ्रा आर्चर के सामने हालांकि विंडीज के बल्लेबाजों का रन करना आसान नहीं होगा. आर्चर बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और अपनी शानदार लाइन, लैंग्थ और तेजी से विंडीज के लिए खतरा बने हुए हैं. आर्चर इसलिए और खतरनाक है कि वह विंडीज के बल्लेबाजों से अच्छी तरह वाकिफ हैं.

आर्चर के साथ मार्क वुड, लियाम प्लंकट और बेन स्टोक्स पर भी विंडीज की आक्रामक बल्लेबाजी को कुंद करने की जिम्मेदारी होगी.

टीमें (संभावित) :-

वेस्टइंडीज : जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, इविन लुइस, डारेन ब्रावो, शिमरोन हेटमायेर, एशले नर्स, फाबियान एलेन, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शाई होप (विकेटकीपर), केमर रोच, ओशाने थॉमस, शेनन गैब्रिएल, शेल्डन कॉटरेल.

इंग्लैंड : इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जोस बटलर, टॉम कुरैन, लियाम डॉसन, लियाम प्लंकट, आदिल राशिद, जोए रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, जेम्स विंसे, क्रिस वोक्स, मार्क वुड.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 
NZ दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
युवा खिलाड़ी का टीम इंडिया में डेब्यू, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में मिला मौका
युवा खिलाड़ी का टीम इंडिया में डेब्यू, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में मिला मौका

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget