एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2022: शाहीन अफरीदी की फिटनेस पर बाबर आजम ने दी प्रतिक्रिया, मिडिल ऑर्डर को लेकर कही यह बात

T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड से पहले पाकिस्तान टीम के लिए अच्छी खबर आई है. टीम में तेज़ गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी की वापसी हो गई है. आइए जानते हैं पाकिस्तान के लिए शाहीन की फिटनेस कितनी अहम है.

T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) शुरू होने में अब सिर्फ 4 दिन बाकी हैं. इसी बीच पाकिस्तान टीम के लिए शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) के रूप में अच्छी खबर सामने आई है. बीते मंगलवार को शाहीन को पाकिस्तान टीम के साथ जुड़ने की अनुमति मिल गई. श्रीलंका के खिलाफ खेले गए टेस्ट में चोटिल होने वाले शाहीन अफरीदी ने एशिया कप से लेकर इंग्लैंड सीरीज़ तक मिस की.

पूरी तरह फिट हैं शाहीन

शाहीन ने लंदन में अपना रिहैबिलिटेशन पूरा किया है. शाहीन टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे. पाकिस्तान टीम को टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले दो अभ्यास मैच खेलने है. इसमें पहला मैच 17 अक्टूबर, सोमवार को ब्रिसबेन में खेला जाएगा. वहीं, दूसरा मैच अफगानिस्तान के खिलाफ 19 अक्टूबर, बुधवार को ब्रिसबेन में ही खेला जाएगा. इन दोनों मैचों के ज़रिए शाहीन अपनी लय वापस ला सकते हैं.

गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम को अपना पहला मैच भारतीय टीम के खिलाफ 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेलना है. पिछले साल भारत के खिलाफ खेले गए मैच में शाहीन अफरीदी ने शानदार गेंदबाज़ी का मुज़ाहरा किया था. उन्होंने केएल राहुल, रोहित शर्मा और विराट कोहली को पवेलियन की राह दिखाई थी.

इंडिया के खिलाफ देगा बेस्ट- बाबर

टीम को कप्तान बाबर आज़म ने समाचार ऐजंसी एएफपी से बात करते हुए कहा, “उसने अच्छा रिकवर किया है और हमें यकीन है कि इंडिया के खिलाफ वो अपना बेस्ट देगा. हमारे पास शाहीन की अगुवाई वाला अच्छा गेंदबाज़ी अटैक है.”

टीम के मुख्य बल्लेबाज़ों की सूची में शामिल फखर ज़मान भी अपनी घुटने की चोट से जूझ रहे थे. फखर के बारे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बात करते हुए कहा, “फखर ज़मान, जो टी20 वर्ल्ड कप के लिए तीन ट्रेलविंग रिजर्व में से हैं, वो भी शाहीन के साथ ब्रिसबेन के लिए रवाना होंगे और अपना रिहैबिलिटेशन पूरा करेंगे. पाकिस्तान टीम इन दिनों न्यज़ीलैंड में ट्राई सीरीज़ खेल रही है. टीम ने आगे बढ़ते हुए सीरीज़ के फाइनल में जगह बना ली है. सीरीज़ का फाइनल मैच 14 अक्टूबर, शुक्रवार को खेला जाएगा.

इसके अलावा पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आज़म ने टीम के मिडिल ऑर्डर और फील्डिंग को लेकर चिंता ज़ाहिर की. उन्होंने कहा, “अच्छी चीज़ों के अलावा हम मिडिल ऑर्डर को लेकर थोड़ा चिंतित हैं.”

 

ये भी पढ़ें...

T20 World Cup 2022: बुमराह की जगह शमी या सिराज? सुनील गावस्कर ने दिया यह जवाब

T20 World Cup 2022: 'आपने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ कार को गैरेज में पटक रखा है' भारतीय स्क्वाड पर ब्रेट ली का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यहां फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? नहीं देना होगा एक भी पैसा
यहां फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? नहीं देना होगा एक भी पैसा
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget