एक्सप्लोरर

इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में बुमराह खेलेंगे या नहीं? कोच ने दिया बड़ा बयान

ओल्ड ट्रैफर्ड में गंभीर ने यह भी पुष्टि की थी कि उनके सभी तेज गेंदबाज फिट हैं, जिसका मतलब कि अर्शदीप सिंह और आकाश दीप चोटों से उबर चुके हैं.

भारत के बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक ने जसप्रीत बुमराह की इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में खेलने की संभावना से इनकार नहीं किया और मंगलवार को यहां कहा कि यह तेज गेंदबाज अपने कार्यभार प्रबंधन के अनुसार गेंदबाजी करने के लिए फिट है.

चोटों से जूझने वाले तेज गेंदबाज बुमराह को कार्यभार प्रबंधन के तहत दौरे पर तीन टेस्ट मैचों के लिए चुना गया था, लेकिन श्रृंखला अब नाजुक मोड़ पर पहुंच चुकी है और परिस्थितियों को देखते हुए वह 31 जुलाई से शुरू होने वाले पांचवें टेस्ट मैच खेल सकते हैं.

मैनचेस्टर में नाटकीय ड्रॉ के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी बुमराह के इस अहम मैच में खेलने की संभावना से इनकार नहीं किया था. कोटक ने मंगलवार को यह बात दोहराई.

कोटक ने मैच से दो दिन पहले कहा, ‘‘बुमराह अब अपने कार्यभार प्रबंधन के हिसाब से फिट हैं. उन्होंने पिछले मैच में एक पारी में गेंदबाजी की थी. इसलिए जाहिर है कि मुख्य कोच, हमारे फिजियो और कप्तान चर्चा करेंगे और फैसला लेंगे। इस विषय पर अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है. ’’

ओल्ड ट्रैफर्ड में गंभीर ने यह भी पुष्टि की थी कि उनके सभी तेज गेंदबाज फिट हैं, जिसका मतलब कि अर्शदीप सिंह और आकाश दीप चोटों से उबर चुके हैं. मोहम्मद सिराज श्रृंखला में अभी तक सभी मैच खेलने वाले एकमात्र भारतीय तेज गेंदबाज हैं.

कोटक से जब सिराज के कार्यभार प्रबंधन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे नहीं पता कि आप लोग वास्तविक कार्यभार के बारे में क्या सोचते हैं। अगर मैं सरल शब्दों में बताऊं तो टेस्ट श्रृंखला से पहले अगर कोई गेंदबाज प्रति सप्ताह एक निश्चित संख्या में ओवर डालता है तो उससे उनके कार्यभार का अंदाजा लगाया जाता है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनके पास एक जीपीएस होता है. यह रिकॉर्ड दिखाता है कि गेंदबाज़ ने पूरे हफ़्ते में कितने ओवर डाले हैं. वे गेंदबाज़ी कोच के लगातार संपर्क में रहते हैं. पिछले 4-5 हफ़्तों के रिकॉर्ड से यह पता लगाया जाता है कि उनका कार्यभार बढ़ा तो नहीं है.’’

कोटक ने कहा, ‘‘कार्यभार में यह बढ़ोतरी क्या है. अगर कोई गेंदबाज हर सप्ताह 30 ओवर डाल रहा है और अचानक पहली पारी में वह 35 ओवर डाल देता है, तो यह उसके कार्यभार में बढ़ोतरी है. इसलिए सिराज हर सप्ताह जितने ओवर डाल रहा है, यह जरूरी नहीं है कि यह अभ्यास की वजह से हो. यह मैच की वजह से भी हो सकती है. अगर गेंदबाज थका हुआ महसूस करता है तो तब उसके कार्यभार पर विचार किया जाता है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIFA World Cup 2026 Closing Ceremony: टॉम क्रूज़ से रॉबी विलियम्स तक, मेटलाइफ स्टेडियम में सजेगा सितारों का महाकुंभ
FIFA फाइनल से पहले होगा हॉलीवुड और म्यूजिक स्टार्स का जलवा, टॉम क्रूज़ समेत कई दिग्गज होंगे शामिल
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT online Courses: घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
AI Intimacy Survey: AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों पर सवाल पूछ रहे लोग
AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों पर सवाल पूछ रहे लोग
Embed widget