एक्सप्लोरर

क्या IPL 2022 में हिस्सा नहीं लेंगे इंग्लैंड के क्रिकेटर्स? सामने आई बड़ी जानकारी

IPL 2022: इंग्लैंड बोर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से अपने खिलाड़ियों को बाहर करने का फैसला कर सकता है.

Will England Cricketers Participate In IPL 2022: इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम की तैयारी के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से अपने खिलाड़ियों को बाहर करने का फैसला कर सकता है.

इंग्लैंड को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट दो जून से लॉर्डस में खेला जाएगा. तेज गेंदबाज मार्क वुड और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो सहित इंग्लैंड के कुछ प्रमुख टेस्ट क्रिकेटर काउंटी के उन 22 खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने अगले महीने 10 फ्रेंचाइजी की आईपीएल मेगा नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है.

हालांकि, अभी तक आईपीएल के कार्यक्रम की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक, यह 27 मार्च और मई के आखिरी हफ्ते के बीच खेला जाएगा, जिससे इंग्लैंड के टेस्ट क्रिकेटरों को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज की तैयारी के लिए बिल्कुल समय नहीं मिलेगा.

Watch: Virat Kohli ने West Indies के खिलाफ लगाया था अपना आखिरी वनडे शतक, अकेले टीम को दिलाई थी जीत

अगर इंग्लैंड के क्रिकेटर आईपीएल के पूरे सीजन में खेलते हैं तो संभावना है कि वे लॉर्डस टेस्ट में नहीं खेलेंगे, क्योंकि उनके पास मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियन का सामना करने से पहले रेड बॉल क्रिकेट से कोई तैयारी नहीं होगी.

क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इंग्लैंड के खिलाड़ियों या आईपीएल टीमों को उनकी उपलब्धता के बारे में अभी तक कोई औपचारिक सूचना नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि कई फ्रेंचाइजियों को संकेत दिया गया है कि उन्हें इंग्लैंड के खिलाड़ियों को शामिल करने की योजना बनानी चाहिए.

जॉनी बेयरस्टो और मार्क वुड के अलावा, डेविड मलान, ओली पोप, क्रेग ओवरटन, सैम बिलिंग्स और डैन लॉरेंस सहित कई अन्य टेस्ट क्रिकेटर भी ईसीबी की योजना में शामिल हो सकते हैं, क्योंकि वे ऑस्ट्रेलिया में हाल ही में हुए एशेज सीरीज का हिस्सा थे. 

वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज़ जोस बटलर को राजस्थान रॉयल्स ने रिटेन किया है. इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट, ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और क्रिस वोक्स ने खुद को आईपीएल से बाहर रखा है.

अगले महीने की नीलामी के बाद एक स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी, जो इस बात पर निर्भर करेगी कि इंग्लैंड के क्रिकेटर को कैसे चुना जाता है. हालांकि, पूरी संभावना है कि ईसीबी चाहता है कि टेस्ट के लिए चुने गए खिलाड़ी कीवी टीम के खिलाफ सीरीज से पहले कम से कम एक काउंटी चैंपियनशिप मैच (19 मई से) खेलें.

Team India: टीम सेलेक्शन पर पूर्व चयनकर्ता ने उठाए सवाल, इस फैसले को बताया अजीब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना; पूछे तीखे सवाल
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर लेगा चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह! आखिरी ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर को मिलेगा मौका! तीसरे ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget