एक्सप्लोरर

'प्रथम श्रेणी में रन बनाकर करूंगा वापसी', टीम इंडिया में कमबैक को लेकर पुजारा ने दिया बड़ा बयान

Cheteshwar Pujara: रॉयल लंदन वनडे कप में ससेक्स की टीम से खेल रहे चेतेश्वर पुजारा के बल्ले से 117 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी देखने को मिली, जब उनकी टीम 319 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी.

Cheteshwar Pujara Hopeful Of Making India Test Comeback: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल मुकाबले में खराब प्रदर्शन की वजह से टीम से बाहर होने वाले चेतेश्वर पुजारा ने अपनी वापसी की उम्मीदों को जिंदा रखा हुआ है. 35 साल के पुजारा इस समय इंग्लैंड में खेली जा रही रॉयल लंदन वनडे कप टूर्नामेंट में ससेक्स की टीम से खेल रहे हैं. पुजारा के बल्ले से इस दौरान समरसेट के खिलाफ मुकाबले में 117 रनों की शानदार नाबाद शतकीय पारी भी देखने को मिली.

चेतेश्वर पुजारा ने इस शतकीय पारी के बाद ससेक्स क्रिकेट के साथ बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने अभी तक टीम इंडिया में अपनी वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी है. उन्हें भरोसा है कि यदि वह आगामी घरेलू सत्र में फिर से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन करते हैं तो टीम में उनकी वापसी हो सकती है.

पुजारा ने कहा कि देखिए मैं उन्हीं चीजों पर काम करता हूं जो मेरे हाथ में हैं. मेरी कोशिश हर उस मैच में बड़ा स्कोर करने की होती है जो भी मैं खेल रहा हूं. मैं अभी भी टीम की योजना में शामिल हूं. इस कारण मुझे भरोसा है कि जब भी मैं प्रथम श्रेणी क्रिकेट में रन बनाना शुरू करूंगा उसके बाद मेरी टीम में वापसी हो जाएगी, लेकिन अभी मैं वर्तमान में रहना चाहता हूं ताकि एक समय पर एक ही मैच पर ध्यान लगाया जा सके.

अभी मेरा ध्यान ससेक्स के लिए बेहतर प्रदर्शन करने पर

ससेक्स की टीम से खेलते हुए चेतेश्वर पुजारा ने अपनी 117 रनों की नाबाद पारी के दौरान 11 चौके लगाए और टीम को मुकाबले में 4 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. पुजारा ने अपने बयान में आगे कहा कि देखिए हम अभी अगले 2 से 3 महीनों तक कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं खेल रहे हैं. अगली टेस्ट सीरीज हमको दिसंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलनी है, ऐसे में अभी मेरा पूरा ध्यान सिर्फ ससेक्स की टीम से खेलने पर है.

 

यह भी पढ़ें...

Virat Kohli: विराट कोहली ने सोशल मीडिया से होने वाली कमाई की खबरों को बताया फेक, कहा - 'ये सच नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget