एक्सप्लोरर

INDvsWI: मोहम्मद शमी और उमेश यादव के दमदार गेंदबाजी से टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 205 रनों पर रोका

INDvsWI: मोहम्मद शमी और उमेश यादव के दमदार गेंदबाजी से टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 205 रनों पर रोका


किंग्स्टन (जमैका): मोहम्मद शमी (48/4) और उमेश यादव की शानदार गेंदबाजी के दम पर 5वें वनडे मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 205 रनों पर रोक दिया. टीम इंडिया को अब इस मैच में जीत करने के लिए 206 रनों की दरकार है. इससे पहले बल्लेबाजी के लिए अनुकल पिच पर कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था.


 


वेस्टइंडीज के ओपनर बल्लेबाज काइल होप और इविन लुईस (नौ) ने पहले विकेट के लिये 39 रन जोड़कर टीम को सकारात्मक शुरूआत दिलायी. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शुरू में ही मोहम्मद शमी और उमेश यादव के छोर बदले.


 


लेकिन भारत को पहली सफलता पहले बदलाव के रूप में आये हादर्कि पंड्या ने दिलायी. लुईस शुरू को शुरू से ही शॉट लगाने में दिक्कत आ रही थी और ऐसे में वह पंड्या पर ढीला शॉट खेल गये जो आसान कैच के रूप में मिड ऑफ पर कोहली के पास पहुंच गया.


 


भारतीय गेंदबाजों ने शुरू से अंत तक कैरेबियाई बल्लेबाजों को बांधे रखा और खुलकर शॉट नहीं लगाने दिए. पूरी कैरेबियाई टीम सिर्फ तीन छक्के लगा सकी और 19 बाउंड्री हासिल कर सकी.


 


छोटी-छोटी साझेदारियों के बल पर वेस्टइंडीज 30.3 ओवर में सिर्फ चार विकेट गंवाकर 115 के स्कोर तक पहुंच सकी थी. लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट चटकाने शुरू किए. वेस्टइंडीज आखिरी की पांच साझेदारियों में कुल 42 रन जोड़ सकी.


 


वेस्टइंडीज के लिए ऊपरी क्रम में काइल होप (46) और साई होप (51) ने तथा मध्य क्रम में कप्तान जेसन होल्डर (36) और रोवमैन पॉवेल (31) ने उपयोगी पारियां खेलीं.


 


भारत के लिए शमी के अलावा उमेश यादव ने तीन विकेट हासिल किए. हार्दिक पांड्या और केदार जाधव को एक-एक सफलता मिली. रवींद्र जडेजा विकेट तो हासिल नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने 10 ओवरों में एक मेडेन सहित मात्र 27 रन दिए और कैरेबियाई गेंदबाजों को बांधे रखा. कुलदीप यादव ने भी कसी हुई गेंदबाजी की और मात्र 36 रन दिए.


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
Watch: भारतीय क्रिकेटर ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को लगाया गले, वीडियो पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को लगाया गले, वीडियो पर मचा बवाल

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget