एक्सप्लोरर

क्यों मिस्टर ICC कहे जाते थे शिखर धवन? 'गब्बर' के इन आंकड़ों से मिल जाएगा जवाब; जानें अटूट रिकॉर्ड

Shikhar Dhawan Retirement: 38 साल के शिखर धवन ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है. धवन को मिस्टर आईसीसी के नाम से भी जाना जाता है.

Shikhar Dhawan Retirement: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज शिखर धवन ने इंटरनेशनल क्रिकेट और घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. 38 साल के धवन लंबे वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे. उन्होंने आखिरी टेस्ट 2018, आखिरी वनडे 2022 और आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच 2021 में खेला था. हालांकि, धवन को मिस्टर आईसीसी के नाम से जाना जाता है. 

शिखर धवन अब आईपीएल में भी खेलते नहीं दिखेंगे. उन्होंने सभी तरह की क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. धवन ने संन्यास का एलान करते हुए कहा, "मेरे जीवन में एक ही मंजिल थी, भारत के लिए खेलना. मैं इस मुकाम को हासिल करने में सफल भी हुआ, जिसके लिए मैं कई लोगों का शुक्रगुजार हूं. वो कहते हैं न, कहानी में आगे बढ़ने के लिए पन्ने पलटना जरूरी होता है, बस मैं भी अब ऐसा ही करने जा रहा हूं. मैंने अंतर्राष्ट्रीय और डोमेस्टिक क्रिकेट से भी संन्यास लेना का फैसला कर लिया है. मेरे दिल में सुकून है कि मुझे अपने देश के लिए खूब सारे मैच खेलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. मैं BCCI और फैंस का भी धन्यवाद करता हूं." 

जानें क्यों धवन को कहा जाता था मिस्टर आईसीसी

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2015 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन
एशिया कप 2018 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन 
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 10,867 रन 

2013 चैंपियंस ट्रॉफी में धवन का प्रदर्शन 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 94 गेंदों में 114 रन
वेस्टइंडीज के खिलाफ 107 गेंदों में नाबाद 102 रन
पाकिस्तान के खिलाफ 41 गेंदों में 48 रन
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में 68 रन
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में 31 रन

विव रिचर्ड्स भी धवन से पीछे 

आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में (कम से कम 1000 रनों में) शिखर धवन का औसत दुनिया के हर बल्लेबाज से ज्यादा है. इस मामले में धवन विव रिचर्ड्स, सौरव गांगुली, रोहित शर्मा और सईद अनवर जैसे दिग्गजों से भी आगे हैं. आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में धवन का औसत 65.15 का रहा है, जो सर्वाधिक है. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
187 रन का लक्ष्य भी नहीं रहा आसान, फिनले बीन ने मुश्किल में दिलाई यॉर्कशायर को जीत
187 रन का लक्ष्य भी नहीं रहा आसान, फिनले बीन ने मुश्किल में दिलाई यॉर्कशायर को जीत
क्यों बदला रवि बिश्नोई ने अपना रन-अप? गेंदबाजी कोच ने किया खुलासा
क्यों बदला रवि बिश्नोई ने अपना रन-अप? गेंदबाजी कोच ने किया खुलासा
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, 'भूमिहार ब्राह्मण' को लेकर BJP-JDU आमने-सामने
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, 'भूमिहार ब्राह्मण' को लेकर BJP-JDU आमने-सामने
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget