एक्सप्लोरर

Watch: डेब्यू के बाद तिलक वर्मा से चिल्लाकर क्यों बोले ईशान किशन और किस बात का मांगा जवाब? वीडियो में जानें

Ishan Kishan And Tilak Varma: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रही है, जिसमें भारतीय बल्लेबाज़ ईशान किशन युवा तिलक वर्मा से चिल्लाकर बात करते हुए दिख रहे हैं.

Why Ishan Kishan Screamed On Tilak Varma: भारतीय टीम इन दिनों युवा खिलाड़ियों के साथ वेस्टइंडीज़ दौरे पर पांच टी20 मैचों की सीरीज़ खेल रही है. पहले मैच में भारतीय टीम को 4 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी. लेकिन इस मैच के ज़रिए भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू करने वाले तिलक वर्मा शानदार पारी खेल सभी का ध्यान आकर्षित किया. वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ईशान किशन चिल्लाकर तिलक वर्मा से बात करते दिख रहे हैं. 

दरअसल बीसीसीआई के आधिकारिक सोशल मीडिया के ज़रिए एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें तिलक वर्मा और ईशान किशन बात करते हुए दिख रहे हैं. इस वीडियो में ईशान किशन डेब्यूमैन तिलक वर्मा से कुछ सवाल पूछ रहे हैं. ईशान किशन बाएं हाथ के तिलक वर्मा से कहते हैं, “अगर आपका और कुछ है बोलने का, हमारे पास 2 मिनट है आप बोल सकते हैं.”

तिलक वर्मा इसके जवाब में कहते हैं, “इनके लिए तो मैं यही बोलता हूं कि सपोर्ट करते रहिए.” इस पर ईशान किशन मज़ाकिया अंदाज़ में तिलक वर्मा से चिल्लाकर कहते हैं, “ये सपोर्ट करते रहिए हटाओ, कुछ अच्छा... जैसे कुछ युवाओं के लिए मैसेज जो इंडिया खेलना चहाते हैं. तुम यहां हो, तुमने अपनी मेहनत की.” ईशान किशन आगे चिल्लाकर बोलते हैं, “हमें जवाब चाहिए.” 

इसके बाद ईशान किशन युवा तिलक वर्मा से उनके पसंदीदा गाने के बारे में बात करते हैं. तिलक अपना एक पंसदीदा गाना बताते हैं. फिर ईशान ने बाएं हाथ के बल्लेबाज़ के खेल के बारे में बात करते हुए कहा, “मैंने आपका खेल देखा. मैं जानता हूं कि आप कैसे प्रेशर से डील करते हैं. आपने अपना नेचुरल गेम खेला, आप इस फॉर्मेट में अच्छा करेंगे और बाकी फॉर्मेट में भी अच्छा करेंगे, जब आपको मौका मिलेगा.”

बता दें कि वेस्टइंडीज़ के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में तिलक वर्मा बेहद ही शानदार फॉर्म में दिखाई दिए थे. उन्होंने 22 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 39 रनों की पारी खेली थी. तिलक ने अल्जारी जोसेफ पर लगातार 2 छक्के लगाकर अपने पहले इंटरनेशनल रन बनाए थे. 

 

ये भी पढ़ें...

Hitman Rohit Sharma: हिटमैन का इजाद कहां से हुआ था? रोहित शर्मा ने बताया है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
कौन हैं अशोक शर्मा? ZIM के खिलाफ किया है इंटरनेशनल डेब्यू; इमोशनल है इस खूंखार बॉलर की कहानी
कौन हैं अशोक शर्मा? ZIM के खिलाफ किया है इंटरनेशनल डेब्यू; इमोशनल है इस खूंखार बॉलर की कहानी
कोर्ट से राहत के बाद पूर्व IPL चेयरमैन ललित मोदी का छलका दर्द, कहा - 16 साल बाद दिवाली अपने घर में मनाऊंगा...
कोर्ट से राहत के बाद पूर्व IPL चेयरमैन ललित मोदी का छलका दर्द, कहा - 16 साल बाद दिवाली अपने घर में मनाऊंगा
पहले टी20 में भारत की बॉलिंग, 150 की रफ्तार वाले 2 गेंदबाजों को मौका; वैभव सूर्यवंशी भी खेल रहे; देखें प्लेइंग XI
पहले टी20 में भारत की बॉलिंग, 150 की रफ्तार वाले 2 गेंदबाजों को मौका; वैभव सूर्यवंशी भी खेल रहे

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Embed widget