एक्सप्लोरर

Ishan Kishan: ईशान किशन के क्रिकेट से दूर रहने की असल वजह आई सामने, वर्ल्ड कप 2023 से निकला कनेक्शन

Ishan Kishan Absence: ईशान किशन इन दिनों न सिर्फ टीम इंडिया बल्कि घरेलू क्रिकेट से भी दूर चल रहे हैं. विकेटकीपर बैटर को बोर्ड की तरफ से रणजी खेलने के निर्देश भी मिल चुके हैं.

Why Ishan Kishan Absent From Cricket: ईशान किशन इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं. क्रिकेट से दूर रहने वाले ईशान किशन को बीसीसीआई से ये निर्देश मिल चुका है कि वह रणजी ट्रॉफी खेलें, लेकिन फिर भी वो लगातार क्रिकेट से दूरी बनाए हुए हैं. लेकिन अब ईशान के क्रिकेट से दूर रहने की चौंकाने वाली वजह सामने आई है, जिसका 2023 में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप से खास कनेक्शन है. 

'इंडियन एक्सप्रेस' में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने ईशान किशन को लेकर बताया, "उन्होंने इस बारे में कभी शिकायत नहीं की, लेकिन देश के अरबों की तरह अहमदाबाद में वर्ल्ड कप फाइनल की हार ने उन्हें तोड़ कर रख दिया. वो टूर्नामेंट के तुरंत बाद ब्रेक चाहते थे, लेकिन मैनेजमेंट ने उसने खेलने के लिए कहा और उन्होंने बगैर किसी सवाल के ऐसा किया. उन्होंने अपनी बॉडी और दिमाग को आगे बढ़ाने की कोशिश की लेकिन मानसिक थकान ने उन्हें पकड़ लिया और फिर उन्होंने ब्रेक की गुज़ारिश की."

ईशान के रणजी न खेलने को लेकर रिपोर्ट में कहा गया, "ईशान ने हमेशा रणजी ट्रॉफी को प्राथमिकता दी. 2022-23 रणजी सीज़न में वो लगातार भारतीय टीम के साथ ट्रेवलिंग कर रहे थे, लेकिन व्यस्त शेड्यूल के बावजूद भी उन्होंने रणजी के कुछ मैच खेले और केरला के खिलाफ शतक लगाया, जिससे उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में जगह हासिल करने में मदद मिली. ये सभी आरोप बकवास हैं."

डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट से कर सकते हैं वापसी

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि ईशान डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट के ज़रिए क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं, जिसके लिए वो बीसीसीआई से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) मांगेंगे. सोर्स ने कहा, "वह बोर्ड से अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगेंगे. वह भारतीय रिजर्व बैंक के लिए खेलेंगे. वह आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन के साथ टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में जगह हासिल करना चाहते हैं. यह अभी दूर है लेकिन खेलने की भूख वापस आ चुकी है और तीनों फॉर्मेट में खेलना चाहते हैं."

 

ये भी पढ़ें...

IND vs ENG: राजकोट टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया से जुड़ जाएंगे रविचंद्रन अश्विन, BCCI ने दिया अहम अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हालिया हार से टीम इंडिया को जरूरी 'रियलिटी चेक' मिला.., इस पूर्व क्रिकेटर ने जिम्बाब्वे सीरीज से पहले क्या कुछ कहा
'हालिया हार से टीम इंडिया को जरूरी 'रियलिटी चेक' मिला.., इस पूर्व क्रिकेटर ने जिम्बाब्वे सीरीज से पहले क्या कुछ कहा
3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी
3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने CJP प्रोटेस्ट को दिया सपोर्ट? इंस्टा रील शेयर करने पर क्यों छिड़ी बहस
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने CJP प्रोटेस्ट को दिया सपोर्ट? इंस्टा रील शेयर करने पर क्यों छिड़ी बहस
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget