एक्सप्लोरर

कौन हैं लियाम डॉसन, जिन्हें इंग्लैंड ने शोएब बशीर की जगह टीम में किया शामिल? जानें उनके बारे में सबकुछ

England Playing XI 4th Test: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है. शोएब बशीर की जगह लियाम डॉसन को टीम में शामिल किया गया है.

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है. इंग्लैंड टीम ने चौथे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं. स्पिन गेंदबाज शोएब बशीर को चौथे टेस्ट से ड्रॉप किया गया है और उनकी जगह बाएं हाथ के ऑफ-स्पिन गेंदबाज लियाम डॉसन को अंतिम-11 में प्रवेश मिला है. बशीर की बात करें तो उन्हें उंगली में चोट के कारण सीरीज से बाहर होना पड़ा है. यहां जानिए लियाम डॉसन कौन हैं और वो किस तरह टीम इंडिया के लिए खतरा साबित हो सकते हैं.

35 वर्षीय लियाम डॉसन पेशे से एक ऑलराउंडर हैं, लेकिन बैटिंग से ज्यादा उन्हें दमदार स्पिन गेंदबाजी के लिए पहचाना जाता है. वो काउंटी क्रिकेट में हैम्पशायर टीम के लिए खेलते हैं. डॉसन बैटिंग भी कर सकते हैं, इसलिए चौथे टेस्ट में इंग्लैंड की बैटिंग में गहराई होगी. डॉसन ने 2016-17 में इंग्लैंड टीम के भारत दौरे पर अपना टेस्ट डेब्यू किया था. अपने पहले टेस्ट मैच में उन्होंने नाबाद 66 रनों की पारी के अलावा 2 विकेट भी लिए थे. उन्होंने मुरली विजय और रवींद्र जडेजा का विकेट लिया था.

उसी साल डॉसन ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 2 टेस्ट मैच और खेले, जिनमें बल्ले से वो सिर्फ 18 रन बना पाए और गेंदबाजी में 5 विकेट ले पाए थे. डॉसन उसके बाद टेस्ट मैच नहीं खेले हैं, लेकिन टी20 टीम का नियमित हिस्सा बने रहे हैं. उन्होंने अब तक 14 टी20 मैचों में 11 विकेट लेने के साथ 57 रन बनाए हैं. वो अब तक 6 वनडे मैचों में भी इंग्लैंड टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.

लियाम डॉसन के विशालकाय फर्स्ट-क्लास करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 212 मैचों में 10,731 रन बनाए हैं, जिनमें 18 शतक और 56 हाफ-सेंचुरी भी शामिल हैं. वहीं फर्स्ट-क्लास करियर में उन्होंने 371 विकेट भी चटकाए हैं. डॉसन लंबे समय से दुनियाभर में फ्रैंचाइजी टी20 क्रिकेट भी खेलते रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

IND VS ENG: लॉर्ड्स में भारत की हार से टूटा सचिन और गांगुली का दिल, जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Virat Kohli ने छोड़ा युवराज सिंह को पीछे, टूटते-टूटते बचा Dhoni का ये बड़ा रिकॉर्ड
Virat Kohli ने छोड़ा युवराज सिंह को पीछे, टूटते-टूटते बचा Dhoni का ये बड़ा रिकॉर्ड
वनडे सीरीज जीतने के बाद गरजे इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक, कहा- 'नंबर एक टीम को हराना शानदार...'
वनडे सीरीज जीतने के बाद गरजे इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक, कहा- 'नंबर एक टीम को हराना शानदार...'
लॉर्ड्स में रनों का महाविस्फोट, 747 रन, 2 शतक, 4 अर्धशतक… भारत-इंग्लैंड मैच ने तोड़ दिया सबसे बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में रनों का महाविस्फोट, 747 रन, 2 शतक, 4 अर्धशतक… भारत-इंग्लैंड मैच ने तोड़ दिया सबसे बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में टीम इंडिया की हार, शुभमन गिल ने किसे ठहराया जिम्मेदार? बोले- 'रोहित और विराट ने...'
लॉर्ड्स में टीम इंडिया की हार, शुभमन गिल ने किसे ठहराया जिम्मेदार? बोले- 'रोहित और विराट ने...'

वीडियोज

₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget