एक्सप्लोरर

विराट के खराब फॉर्म पर कपिल देव ने कहा- 'जब आप 30 साल के ऊपर हो जाते हैं तो आपकी आंखें कमजोर होने लगती हैं'

कपिल देव ने कहा कि जब बड़े खिलाड़ी इनस्विंग गेंदों पर बोल्ड और एलबीडब्ल्यू आउट होने लगते हैं तो तब आपको उन्हें कहना होता है कि आप ज्यादा अभ्यास करो.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज खत्म हो चुकी है और यहां टीम इंडिया को न्यूजीलैंड ने 2-0 हराकर टेस्ट सीरीज पर कब्जा कर लिया है. इस सीरीज में टीम इंडिया के सभी बल्लेबाज तो फेल हुए ही तो वहीं विराट भी कुछ कमाल नहीं दिखा पाए और पूरी सीरीज में फेल रहे. ऐसे में अब कई पूर्व क्रिकेटर्स और फैंस विराट के फॉर्म को लेकर उन्हें टारगेट कर रहे हैं. इसी पर अब कपिल देव ने विराट के बल्लेबाजी के दौरान संघर्ष को लेकर बड़ा बयान दे दिया है. भारत को पहली बार विश्व विजेता बनाने वाले कप्तान कपिल देव का मानना है कि विराट कोहली को अब ज्यादा अभ्यास करने की जरूरत है क्योंकि उनके रिफ्लैक्सेस तथा हाथ-आंख के बीच का संयोजन शायद कम हो रहा है. कपिल ने एबीपी न्यूज से कहा, "जब आप एक तय उम्र पर पहुंच जाते हो, जब आप 30 पार कर लेते हो तो आपकी आंखों पर इसका असर होता है. अंदर आती गेंदें उनकी ताकत हुआ करती थी और कोहली उन्हें फ्लिक कर चौके के लिए भेज दिया करते थे लेकिन वह इन्हीं गेंदों पर दो बार आउट हो चुके हैं. इसलिए मुझे लगता है कि उन्हें अपनी नजरों के साथ बेहतर तालमेल बैठाने की जरूरत है." न्यूजीलैंड में खेले गए दो टेस्ट मैचों में कोहली ने सिर्फ 38 रन बनाए. कोहली से इस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद नहीं की जा सकती थी. वनडे और टी-20 में उनका बल्ला ज्यादा नहीं चला. वह इस दौरे पर कुल 11 पारियों में सिर्फ 218 रन ही बना सके. पूर्व कप्तान ने कहा, "जब बड़े खिलाड़ी इनस्विंग गेंदों पर बोल्ड और एलबीडब्ल्यू आउट होने लगते हैं तो तब आपको उन्हें कहना होता है कि आप ज्यादा अभ्यास करो. यह बताता है कि आपकी नजरें और रिफलेक्सेस थोड़े कम हो गए हैं और बहुत जल्दी आपकी मजबूती आपकी कमजोरी में बदल सकती है. उन्होंने कहा, "18-24 के बीच आपकी आंखें एक दम शीर्ष स्तर पर रहती हैं. यह निर्भर करता है कि आप उन पर कैसे काम करते हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget