एक्सप्लोरर

बॉल-टेम्परिंग विवाद: गांगुली ने बताई मूर्खतापूर्ण योजना, भज्जी ने उठाए सवाल

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने आस्ट्रेलियाई टीम के हर कीमत पर जीतने के रवैये की आलोचना करते हुए कहा कि स्टीव स्मिथ और उनके खिलाड़ियों की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में गेंद छेड़छाड़ की योजना पूर्ण तौर पर मूर्खतापूर्ण थी.

नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने आस्ट्रेलियाई टीम के हर कीमत पर जीतने के रवैये की आलोचना करते हुए कहा कि स्टीव स्मिथ और उनके खिलाड़ियों की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में गेंद छेड़छाड़ की योजना पूर्ण तौर पर मूर्खतापूर्ण थी. इसके साथ ही टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने भी बेनक्रॉफ्ट की सिर्फ 75% मैच फीस काटे जाने पर सवाल उठाए हैं.

गांगुली ने टीवी चैनल पर चर्चा में कहा, ‘‘स्टीव स्मिथ को गेंद से छेड़छाड़ की जरूरत नहीं थी. मुझे लगता है कि स्मिथ या डेविड वार्नर या बैनक्रोफ्ट ने जो कुछ किया, वह पूर्ण रूप से बेवकूफाना था.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उन्हें (स्मिथ) कुछ भूल (ब्रेन फेड) गये. पिछली बार जब वह भारत में थे तो उन्होंने कहा था कि उन्हें ब्रेन फेड हो गया था और यह घटना भी यही कहने के लिये थी. लेकिन इस घटना के बाद मुझे लगता है कि उन्हें सचमुच ब्रेन फेड हो गया था.’’

गांगुली ने कहा, ‘‘यह सब आस्ट्रेलियाई टीम का किसी भी हालत में जीत दर्ज करने के लिये होता है, जो सही नहीं है. आस्ट्रेलिया इसी तरह से क्रिकेट खेलती रही है.’’

उनकी अपने करियर में आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से काफी भिड़ंत होती रही है. उन्होंने कहा, ‘‘2008 में जब एक ही टीम खेल भावना के अंतर्गत खेल रही थी, मैं 60 रन के स्कोर पर खेल रहा था और रिकी पोंटिंग ने मुझे एक बाउंसर पर आउट किया. मेरे आउट होने के बाद टेस्ट मैच अलग हो गया.’’

वहीं पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह भी चर्चा का हिस्सा थे.

उन्होंने कहा, ‘‘बिना किसी सबूत (2008 में मंकीगेट प्रकरण) और किसी भी उचित जांच के बिना मुझ पर तीन मैच का प्रतिबंध लगा दिया गया और यहां आप देखिये बैनक्रोफ्ट ने गेंद से छेड़छाड़ की थी और उन पर केवल 75 प्रतिशत फीस का जुर्माना लगाया गया. स्मिथ और बैनक्रोफ्ट दोनों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए थी. मैं यह नहीं कहूंगा कि छह महीने या आजीवन प्रतिबंध लगे लेकिन कम से कम दो या तीन मैचों का प्रतिबंध लगना चाहिए था.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 2nd Test Day 2 Live: पहली गेंद पर आउट हुए ऋषभ पंत, भारत का सातवां विकेट गिरा
LIVE: पहली गेंद पर आउट हुए ऋषभ पंत, भारत का सातवां विकेट गिरा
कोलंबो में हुई लड़ाई पर जायसवाल ने तोड़ी चुप्पी, कमेन्ट पर नया बवाल
कोलंबो में हुई लड़ाई पर जायसवाल ने तोड़ी चुप्पी, कमेन्ट पर नया बवाल
देवदत्त पडिक्कल के मुरीद हुए गिल और गंभीर, कह दी ये बड़ी बात
देवदत्त पडिक्कल के मुरीद हुए गिल और गंभीर, कह दी ये बड़ी बात
ऋषभ पंत दूसरे दिन बैटिंग करने आएंगे या नहीं? भारतीय कोच ने बताया
ऋषभ पंत दूसरे दिन बैटिंग करने आएंगे या नहीं? भारतीय कोच ने बताया

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए BJP नेता सीटी रवि, कर्नाटक विधानसभा को घेरने की कोशिश
हिरासत में लिए गए BJP नेता सीटी रवि, कर्नाटक विधानसभा को घेरने की कोशिश
चिराग पासवान के आरक्षण वाले बयान पर क्या है BJP-JDU का स्टैंड? जानें
चिराग पासवान के आरक्षण वाले बयान पर क्या है BJP-JDU का स्टैंड? जानें
क्या मैच खेलने पाकिस्तान जाएगी भारतीय टीम? चौंकाने वाली रिपोर्ट
क्या मैच खेलने पाकिस्तान जाएगी भारतीय टीम? चौंकाने वाली रिपोर्ट
देवदत्त पडिक्कल के मुरीद हुए गिल और गंभीर, कह दी ये बड़ी बात
देवदत्त पडिक्कल के मुरीद हुए गिल और गंभीर, कह दी ये बड़ी बात
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का ऑफिशियल टाइटल अनाउंस, नए पोस्टर के साथ रिलीज डेट भी रिवील
‘दृश्यम 3’ का ऑफिशियल टाइटल अनाउंस, नए पोस्टर के साथ रिलीज डेट भी रिवील
गणपति आगमन पर फेंके गए अंडे? नितेश राणे बोले- 'ऐसी हरकत...'
गणपति आगमन पर फेंके गए अंडे? नितेश राणे बोले- 'ऐसी हरकत...'
गोल्डी बराड़ ने ली निज्जर हत्याकांड की जिम्मेदारी? तीन साल बाद बड़ा खुलासा
गोल्डी बराड़ ने ली निज्जर हत्याकांड की जिम्मेदारी? तीन साल बाद बड़ा खुलासा
NEET PG 2026 एडमिट कार्ड कभी भी हो सकता है जारी, ऐसे करें डाउनलोड
NEET PG 2026 एडमिट कार्ड कभी भी हो सकता है जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Embed widget