एक्सप्लोरर

IND vs SA Final: जब-जब खेला वर्ल्ड कप फाइनल, तब शेर की तरह दहाड़े हैं कोहली; अब अफ्रीका को फतह करने की बारी

IND vs SA Final: विराट कोहली अपने करियर में 3 बार वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में खेले हैं. तीनों मौकों पर उनके बल्ले ने खूब रनों की बारिश की है.

IND vs SA Final: अभी IPL 2024 को समाप्त हुए करीब एक महीना ही बीता है, लेकिन विराट कोहली की फॉर्म को देख ऐसा लगता है जैसे वो कई महीनों से क्रिकेट नहीं खेले हैं. IPL 2024 में उन्होंने 61.75 की औसत से 741 रन बनाए थे, मगर टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कोहली ने 7 पारियों में केवल 75 रन बनाए हैं. खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भी केवल 9 रन बना पाए थे. मगर ये चंद पारियां कोहली के शानदार करियर को बयां नहीं करतीं क्योंकि वो बड़े मैच के प्लेयर हैं. अब 29 जून को भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वर्ल्ड कप फाइनल मैच में फैंस को उनसे काफी उम्मीदें होंगी. तो चलिए इसी बात पर जानते हैं कि आज तक वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबलों में विराट कोहली ने कैसा प्रदर्शन किया है.

वर्ल्ड कप फाइनल के दबाव में बेहतर करते हैं विराट कोहली

2011 वर्ल्ड कप फाइनल- विराट कोहली ने पहली बार कोई वर्ल्ड कप फाइनल 2011 में खेला था. 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया का सामना श्रीलंका से हुआ था. श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 274 रन बनाए थे. हालांकि कोहली ने उस मैच में केवल 35 रन बनाए, लेकिन इस पारी का भारत की जीत में बहुत बड़ा योगदान रहा. कोहली ने ऐसे समय में गौतम गंभीर के साथ 83 रन की साझेदारी की जब वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर जल्दी आउट हो गए थे. आखिरकार भारत अंत में उस मुकाबले को 6 विकेट से जीतकर वर्ल्ड चैंपियन बना था.

2014 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल- 2007 में टी20 विश्व विजेता बनने के 7 साल बाद भारत फिर से फाइनल में पहुंचा था. इस बार भी उसके सामने श्रीलंका की चुनौती थी. भारत उस मैच में पहले खेलते हुए सिर्फ 130 रन बना पाया था, जिनमें 77 रन अकेले विराट कोहली ने बनाए थे. यदि कोहली की 77 रन की पारी ना आई होती तो भारत शायद स्कोरबोर्ड पर 100 रन भी नहीं लगा पाता. मगर अंत में श्रीलंका इस लक्ष्य को हासिल करते हुए पहली बार टी20 क्रिकेट का विश्व विजेता बना था.

2023 वर्ल्ड कप फाइनल- 2023 वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और भारत का आमना-सामना हुआ. भारत उस मैच में पहले खेलते हुए 240 रन ही बना पाया था. कोहली ने इस मैच में 63 गेंद में 54 रन की पारी खेली, लेकिन पैट कमिंस ने उन्हें बोल्ड कर दिया था. अंत में भारत इस फाइनल मैच को 6 विकेट से हार गया था.

यह भी पढ़ें:

INDW VS SAW: महिला क्रिकेट में बजा SHAFALI VERMA का डंका, ठोकी सबसे तेज डबल सेंचुरी; वीरेंद्र सहवाग के स्टाइल में किया ये कारनामा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टूट गए करोड़ों दिल! इंग्लैंड में विराट कोहली और रोहित शर्मा फ्लॉप; पहले वनडे में खामोश रहा बल्ला
टूट गए करोड़ों दिल! इंग्लैंड में विराट कोहली और रोहित शर्मा फ्लॉप; पहले वनडे में खामोश रहा बल्ला
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
IND vs ENG 1st ODI: 107 रनों पर गिरे 6 विकेट, फिर रूट और डॉसन ने रचा इतिहास; इंग्लैंड ने भारत को दिया 259 का लक्ष्य
107 रनों पर गिरे 6 विकेट, फिर रूट और डॉसन ने रचा इतिहास; इंग्लैंड ने भारत को दिया 259 का लक्ष्य
जोस बटलर का स्पेशल 'दोहरा शतक', भारत के खिलाफ पहले वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड
जोस बटलर का स्पेशल 'दोहरा शतक', भारत के खिलाफ पहले वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget