एक्सप्लोरर

वर्ल्ड कप से कम नहीं चैंपियंस ट्रॉफी का टूर्नामेंट, जानें दोनों ICC इवेंट्स में कितना अंतर

Champions Trophy vs World Cup: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होने वाला है. उससे पहले जानिए चैंपियंस ट्रॉफी और क्रिकेट वर्ल्ड कप में कितना अंतर है?

Champions Trophy and World Cup Difference: इन दिनों चैंपियंस ट्रॉफी का विषय चर्चाओं में है, जो काफी लंबे समय बाद वापसी करने जा रहा है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में विश्व की आठ टीम भाग लेने जा रही हैं और यह टूर्नामेंट करीब 3 सप्ताह तक चलेगा. वैसे तो चैंपियंस ट्रॉफी भी विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट्स में से एक है, लेकिन अक्सर उसकी वर्ल्ड कप से तुलना होती रही है और उसे मिनी वर्ल्ड कप भी कहा जाता रहा है. यह सवाल में उठता रहा है कि जब दोनों टूर्नामेंट्स में विश्व की टॉप टीम भाग ले रही होती हैं तो उनमें अंतर कैसा. यहां आपको इसी सवाल का जवाब मिलेगा.

चैंपियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड कप में अंतर

वर्ल्ड कप की बात करें तो इसकी शुरुआत 1975 में हुई थी और उसके बाद प्रति चार वर्ष के अंतराल पर ICC इसका आयोजन करता रहा है. क्रिकेट वर्ल्ड कप विश्व के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले स्पोर्ट्स टूर्नामेंट्स में से एक है, जिसके हालिया संस्करण की बात करें तो उसमें 10 टीमों ने भाग लिया था. दूसरी ओर चैंपियंस ट्रॉफी की बात करें तो इसमें हमेशा से 8 टीम ही भाग लेती रही हैं. टीमों की संख्या चैंपियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड कप में बड़ा अंतर पैदा करती है.

दोनों टूर्नामेंट्स में एक और बड़ा अंतर यह है कि ICC ने 1975 के बाद हर चार साल के अंतराल पर वर्ल्ड कप का आयोजन किया है. दूसरी ओर चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 1998 में हुई, लेकिन वर्ल्ड कप से उलट इसके आयोजन में कोई निरंतरता नहीं रही है. चैंपियंस ट्रॉफी कभी दो साल, कभी तीन तो कभी चार साल के बाद भी करवाई गई है. इस बार तो ICC आठ साल के बाद चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन करवाने वाला है. साफ शब्दों में कहें तो दोनों टूर्नामेंट्स की आयोजन की अवधि अलग-अलग रही है.

प्राइज मनी में बड़ा अंतर

ICC यह घोषणा कर चुका है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के विजेता को करीब 19.45 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिलेगी. वहीं उपविजेता को करीब 9.72 करोड़ रुपये इनामी राशि के रूप में मिलेंगे. प्रत्येक सेमीफाइनलिस्ट टीम को 4.8 करोड़ और टूर्नामेंट में भाग लेने मात्र के लिए सभी आठ टीमों को 1.08 करोड़ रुपये दिए जाएंगे.

2023 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया चैंपियन बना था, जिसे 33.2 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली थी और उपविजेता भारत को 16.6 करोड़ रुपये मिले थे. ये आंकड़े साफ कर देते हैं कि वर्ल्ड कप की प्राइज मनी, चैंपियंस ट्रॉफी की तुलना में करीब डेढ़ गुना अधिक है. बता दें कि भारत उन चुनिंदा देशों में से एक है जिसने चैंपियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड कप दोनों ट्रॉफी जीती हुई हैं.

यह भी पढ़ें:

Champions Trophy 2025: भारत में 9 भाषाओं के साथ होगा चैंपियंस ट्रॉफी का प्रसारण, जानें कहां उठा सकेंगे लुत्फ

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! 2 साल बाद इस खिलाड़ी का कमबैक
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! 2 साल बाद इस खिलाड़ी का कमबैक
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
जिम्बाब्वे में वैभव सूर्यवंशी हिट होंगे या फ्लॉप? सबको पता है ये कमजोरी; क्या कहते हैं आंकड़ें?
जिम्बाब्वे में वैभव सूर्यवंशी हिट होंगे या फ्लॉप? सबको पता है ये कमजोरी; क्या कहते हैं आंकड़ें?

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget