एक्सप्लोरर

IND vs WI: जब लारा का मैसेज देखकर दंग रह गए थे ईशान किशन, बताया क्या था इमोशनल करने वाला पूरा किस्सा

Team India: वेस्टइंडीज के दौरे पर वनडे सीरीज को भारतीय टीम ने 2-1 से अपने नाम किया. इस सीरीज में भारतीय टीम के लिए बल्ले से ईशान किशन ने अहम भूमिका निभाते हुए तीनों मैच में अर्धशतकीय पारी खेली.

Brian Lara interviewed Ishan Kishan and Shubman Gill: वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले को भारतीय टीम ने 200 रनों से अपने नाम करने के साथ सीरीज को भी 2-1 से जीता. इस वनडे सीरीज में टीम इंडिया के लिए ईशान किशन ने तीनों ही मैचों में बल्ले से अहम भूमिका निभाते हुए सर्वाधिक रन भी बनाए. वहीं शुभमन गिल का बल्ला भी आखिरी मुकाबले में जमकर चला. ईशान को सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जहां प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया. वहीं गिल को मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.

तीसरे वनडे में भारतीय टीम की जीत के बाद बीसीसीआई की तरफ से एक वीडियो पोस्ट किया गया जिसमें ईशान किशन और शुभमन गिल का इंटरव्यू महान खिलाड़ी ब्रायन लारा लेते हुए नजर आए. इस दौरान ईशान किशन ने बताया कि जब ब्रायन लारा ने उन्हें इंस्टा पर मैसेज किया था तो वह चौंक गए थे.

ईशान ने इस इंटरव्यू के दौरान ब्रायन लारा से बात करते हुए कहा कि मेरे लिए आपको लेकर जो स्टोरी हमेशा मैने सुनी वह यह कि यदि आप लंच के समय तक नाबाद रहते थे तो आप तुरंत प्रैक्टिस करने चले जाते और फिर सीधे वहां आकर बल्लेबाजी करना शुरू कर देते. यह एक चीज आपसे जरूरी सीखनी है. इसके अलावा एक चीज जिसको लेकर मैं काफी उत्साहित हुआ हूं कि जब आपने मुझे इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजा था. उस समय मैं चौंक गया था कि आपने मुझे मैसेज किया है और मैं काफी खुश हुआ था.

इस बातचीत में ईशान ने आगे कहा कि यहां पर खेलना और आपके नाम वाले मैदान पर प्रदर्शन हमारे लिए काफी खास है. मैं आपको एक और चीज बताना चाहता हूं कि मुझे आपकी पारियों की हाइलाइट्स देखना काफी पसंद है.

आप पहली ही गेंद से बॉलर पर दबाव बनाकर रखते थे

तीसरे वनडे मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले शुभमन गिल ने इस बातचीत के दौरान कहा कि आपसे जुड़ी मेरी जो यादें हैं उसमें आप पहली ही गेंद से बॉलर्स पर दबाव बनाकर रखते थे. रेड बॉल क्रिकेट में आप को खेलते देखना सच में काफी शानदार था. यह सब मेरे लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं था कि आप किस तरह से सभी फॉर्मेट में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं.

 

यह भी पढ़ें...

IND vs WI: हार्दिक पांड्या ने शानदार पारी को लेकर दी प्रतिक्रिया, बताया विराट कोहली ने क्या दी थी सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India vs England: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, IND vs ENG तीसरे वनडे से बाहर हुआ ये प्लेयर
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, IND vs ENG तीसरे वनडे से बाहर हुआ ये प्लेयर
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
'क्रिकेट का मक्का' कहे जाने वाले लॉर्ड्स में विदाई लेंगे रोहित शर्मा! किन और खिलाड़ियों ने यहां खेला है आखिरी मैच
'क्रिकेट का मक्का' कहे जाने वाले लॉर्ड्स में विदाई लेंगे रोहित शर्मा! किन और खिलाड़ियों ने यहां खेला है आखिरी मैच
264 रन, 5 शतक और 364 छक्के… लॉर्ड्स में अगर रोहित ने कहा अलविदा, तो ये 3 रिकॉर्ड शायद कभी नहीं टूटेंगे
264 रन, 5 शतक और 364 छक्के… लॉर्ड्स में अगर रोहित ने कहा अलविदा, तो ये 3 रिकॉर्ड शायद कभी नहीं टूटेंगे

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget