एक्सप्लोरर

WATCH CSK vs KXIP: इस खिलाड़ी पर फूटा कैप्टन कूल एमएस धोनी का गुस्सा

06 अप्रेल यानि कल शनिवार को खेले गए चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के मैच में एमएस धोनी को गुस्सा होते देखा गया.

क्रिकेट के मैदान पर ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि कैप्टन कूल एमएस धोनी को किसी बात पर गुस्सा आ जाए. लेकिन बीते शनिवार खेले गए चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के मैच में एमएस धोनी को गुस्सा होते देखा गया.

दरअसल इस मुकाबले को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 22 रनों से अपने नाम कर लिया. लेकिन मैच के अंतिम ओवरों में दीपक चाहर एक ऐसी गलती कर बैठे जिसके बाद ये मैच सीएसके के हाथ से निकल भी सकता था.

आइये जानें क्या हुआ: 161 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही पंजाब की टीम को आखिर की 12 गेंदों में 39 रनों की दरकार थी. एमएस धोनी ने दीपक चाहर को गेंद सौंपी, ऐसा बिल्कुल भी नहीं लग रहा था कि चेन्नई के हाथ से ये मैच निकल जाएगा. लेकिन अब तक किफायती गेंदबाज़ी कर रहे दीपक ने पहली गेंद फुलटॉस फेंकी जिसका फायदा उठाते हुए बैकवर्ड पाइंट के ऊपर से उन्होंने चौका बटोर लिया.

दरअसल ये गेंद इतनी ऊंची थी कि अंपायर ने इसे फुलटॉस करार दे दिया. अब पहली गेंद पर बिना गेंद के 5 रन आ गए थे. लेकिन हद तो तब हो गई जब एक बार फिर दीपक ने यही गलती दोहरा दी और इस बार भी अंपयार ने इस गेंद को नो बॉल दिया. हालांकि इस गेंद पर चौका नहीं गया और बल्लेबाज़ सिर्फ 2 रन ही बटोर सका.

अब पंजाब की टीम को जीत के 12 गेंदों में 31 रनों की ज़रूरत ही रह गई. चाहर की इस हरकत के बाद धोनी गुस्से में दीपक के पास आए और खिलाड़ियों से भी सलाह करने लगे. हालांकि इसके बाद धोनी ने दीपक को समझाया और उन्होंने बाकी के ओवर में महज़ 5 रन दिए और एक विकेट भी लिया.

देखें वीडियो: 

इस मुकाबले में सीएसके ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 160 रन बनाए. जिसके जवाब में पंजाब की टीम 20 ओवरों में 138 रन ही बना सकी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चोटिल खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने की जल्दबाजी क्यों? CoE और मैनेजमेंट के बीच बातचीत की कमी; रिपोर्ट में खुलासा
चोटिल खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने की जल्दबाजी क्यों? CoE और मैनेजमेंट के बीच बातचीत की कमी; रिपोर्ट में खुलासा
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
David Warner Case: डेविड वार्नर ने कोर्ट में क्या कुछ कहा? लगा था ये गंभीर आरोप
डेविड वार्नर ने कोर्ट में क्या कुछ कहा? लगा था ये गंभीर आरोप
शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी, डेविड वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म, इस दिन सुनाई जाएगी सजा
शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी, डेविड वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म, इस दिन सुनाई जाएगी सजा

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget