एक्सप्लोरर

IND vs WI: 4 ओपनिंग बल्लेबाजों की आखिर क्या जरूरत? वसीम जाफर ने टीम इंडिया के चयन पर साधा निशाना

India vs West Indies: भारतीय टेस्ट टीम के चयन पर वसीम जाफर ने जो 3 अहम सवाल खड़े किए हैं. उसमें उन्होंने शमी को टेस्ट सीरीज में आराम दिए जाने पर भी निशाना साधा है.

India's Tour Of West Indies: भारतीय टीम की वेस्टइंडीज दौरे के लिए हुई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के टीम चयन पर अब चयनकर्ताओं को लगातार आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. पूर्व भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज वसीम जाफर ने अब टेस्ट टीम के चयन पर 3 अहम सवाल पूछे हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम को 209 रनों से हार का सामना करना पड़ा था.

टीम इंडिया को मिली इस हार के बाद टेस्ट टीम से कुछ खिलाड़ियों को छुट्टी तय मानी जा रही थी. वेस्टइंडीज दौरे के लिए चेतेश्वर पुजारा और उमेश यादव को टेस्ट टीम में चयनकर्ताओं ने जगह नहीं दी है. मोहम्मद शमी को टेस्ट सीरीज के लिए आराम दिया गया है. वहीं टीम में ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल को नए खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया गया है.

वसीम जाफर ने टेस्ट टीम के चयन पर जो 3 अहम सवाल पूछे हैं, उसमें पहला उन्होंने टीम में 4 ओपनिंग बल्लेबाजों को शामिल करने के फैसले पर निशाना साधा है. जाफर ने अपने ट्वीट में लिखा कि सिर्फ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 4 ओपनिंग बल्लेबाजों को शामिल करने का फैसला समझ से परे है. मैं बीसीसीआई से पूछना चाहता हूं कि इसकी जगह एक मध्यक्रम के अतिरिक्त बल्लेबाज को शामिल क्यों नहीं किया गया. सरफराज को टीम में जगह दी जानी चाहिए थी. बिना पुजारा के टीम का मध्यक्रम थोड़ा कमजोर दिखता है. नंबर 3 पर कौन बल्लेबाजी करेगा यह भी तय नहीं है.

क्या आईपीएल के आधार पर हो रहा टेस्ट टीम का चयन?

जाफर ने टीम चयन को लेकर जो दूसरा सवाल पूछा उसमें उन्होंने आईपीएल के आधार पर टेस्ट टीम चयन पर निशाना साधा. जाफर ने लिखा कि ईश्वरन और पांचाल जैसे खिलाड़ी लगातार रणजी और इंडिया ए टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. सिर्फ वह आईपीएल नहीं खेलते इसी कारण क्या उनका टीम में चयन नहीं हुआ? आखिर कैसे ऋतुराज का टीम में अचानक चयन हो गया.

वहीं वसीम जाफर ने मोहम्मद शमी को इस टेस्ट सीरीज के लिए आराम दिए जाने पर भी निशाना साधा है. जाफर के अनुसार शमी को WTC फाइनल के बाद लगभग 1 महीने का लंबा ब्रेक मिला है. मुझे लगता है उनके जैसे गेंदबाज को लगातार खेलते रहना चाहिए ताकि वह और बेहतर होते जाएं.

 

यह भी पढ़ें...

Yuvraj Singh: युवराज सिंह ने विराट कोहली को दिया अपने कमबैक का क्रेडिट, जानिए क्या कुछ कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
चोटिल खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने की जल्दबाजी क्यों? CoE और मैनेजमेंट के बीच बातचीत की कमी; रिपोर्ट में खुलासा
चोटिल खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने की जल्दबाजी क्यों? CoE और मैनेजमेंट के बीच बातचीत की कमी; रिपोर्ट में खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget