एक्सप्लोरर

केकेआर की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही आरसीबी से बेहतर: वीरेंद्र सहवाग

केकेआर की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही आरसीबी से बेहतर: वीरेंद्र सहवाग

नई दिल्ली: आईपीएल सीज़न-10 में दो टीमों ने प्ले-ऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है. पहली मुंबई और दूसरी पुणे. कल दिन में हुए एक रोमांचक मुकाबले में पुणे की टीम ने हैदराबाद को 12 रनों से हरा दिया. पुणे की इस जीत में उनके तेज़ गेंदबाज़ जयदेव उनादकट ने अहम योगदन दिया और आखिरी ओवर में बिना कोई रन दिए विकेटों की हैट्रिक भी ली.

उनादकट ने मैच में हैट्रिक के साथ पांच विकेट अपने नाम किए. उनके इस प्रदर्शन पर एबीपी न्यूज़ ने वीरेंद्र सहवाग से सवाल किया कि क्या उनादकट की जगह टीम इंडिया में बनती है. इस सवाल पर सहवाग ने कहा, “उनादकट के अलावा और जो भी गेंदबाज खेल रहे हैं वो उनसे भी बेहतर गेंदबाजी कर रहे हैं. वो चाहे उमेश यादव हों, मोहम्मद शमी हों, भुवनेश्वर कुमार हों या फिर हार्दिक पांड्या. ये वो खिलाड़ी हैं जो पिछले कुछ समय से इंडियन टीम में टी-20 और वनडे खेल रहे हैं. इसलिए फिलहाल उनादकट के लिए टीम में आना मुश्किल होगा.”

आज केकेआर को आरसीबी के साथ मैच खेलना है. सहवाग से जब पूछा गया कि क्या विराट की टीम कोलकाता का खेल बिगाड़ पाएगी? तो उन्होंने कहा, “आरसीबी के पास अब हारने के लिए कुछ भी नहीं है. इसलिए हो सकता है कि वो फ्री माइंड के साथ खेलें. अगर ऐसा हुआ तो हो सकता है कि वो अच्छा प्रदर्शन करें. लेकिन आईपीएल में केकेआर की टीम दूसरी ऐसी टीम है जिसे जीत का दावेदार माना जा रहा है. केकेआर की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही आरसीबी से बेहतर है. इसलिए आरसीबी के लिए केकेआर को हराना मुश्किल होगा.

कल आईपीएल के दूसरे मैच में मुंबई की टीम ने दिल्ली को रिकॉर्ड 146 रनों से हरा दिया. मुंबई की इस रिकॉर्ड जीत पर एबीपी न्यूज़ ने सहवाग से सवाल किया कि क्या आईपीएल में मुंबई को कोई टीम हरा पाएगी? इस पर क्रिकेट के धाकड़ सहवाग ने कहा, “मुंबई एक सख्त और शक्तिशाली टीम है, लेकिन प्ले-ऑफ के मैच में मुंबई को जिस टीम से भिड़ना है उसमें कौन सा खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करेगा सबकुछ इसी बात पर निर्भर करेगा.”

सहवाग ने मुंबई को हराने को लेकर कहा, “ऐसा नहीं है कि मुंबई को हराया नहीं जा सकता. बस उनका सामना जिस टीम से होना है उस टीम को अच्छा परफॉर्म करना होगा. वो दिन जिस के पक्ष में जाएगा जीत उसी को मिलेगी. हां, लेकिन पेपर पर देखें या प्रदर्शन की बात की जाए तो मुंबई काफी मजबूत टीम है, उनको हराना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होगा.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vaibhav Sooryavanshi: 'मेरी और रिंकू भैया की कुछ बात हुई थी तो...' फिफ्टी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने खोला राज
'मेरी और रिंकू भैया की कुछ बात हुई थी तो...' फिफ्टी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने खोला राज
जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड
जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड
NEET-UG Protest: 'उन्हें दबाइए मत...,' संजय मांजरेकर ने छात्रों के प्रोटेस्ट का किया समर्थन
NEET-UG Protest: 'उन्हें दबाइए मत...,' संजय मांजरेकर ने छात्रों के प्रोटेस्ट का किया समर्थन
क्या भारतीय टीम की कैप अब इतनी आसानी से मिलने लगी है?
क्या भारतीय टीम की कैप अब इतनी आसानी से मिलने लगी है?

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar NEET Protest Live: मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget