एक्सप्लोरर

विराट के सामने अभी बच्चे हैं बाबर, असली किंग हैं कोहली, टी20 वर्ल्ड कप के रिकॉर्ड में आसपास भी नहीं

T20 World Cup 2024: अक्सर विराट कोहली और बाबर आजम की तुलना की जाती है. यहां जानिए टी20 वर्ल्ड कप के आंकड़े किसे बेहतर साबित करते हैं.

T20 World Cup 2024: इन दिनों क्रिकेट जगत में आईपीएल 2024 सुर्खियां बटोर रहा है, जिसका समापन 26 मई को होगा, मगर उसके 5 दिन बाद ही टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने वाला है. हालांकि इन दिनों कोहली को वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में जगह मिलने पर सवालिया निशान लगे हैं, लेकिन वो आज तक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. दूसरी ओर भारत के चिर प्रतिद्वंदी कहे जाने वाले पाकिस्तान ने दोबारा कप्तानी बाबर आजम को दे दी है. अक्सर बल्लेबाजी के मामले में विराट कोहली और बाबर आजम की तुलना की जाती है, लेकिन आइए जानते हैं टी20 वर्ल्ड कप में दोनों का प्रदर्शन कैसा रहा है.

विराट कोहली का टी20 वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड

विराट कोहली ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व 2012 में किया था और उसके बाद कुल 5 बार इस टूर्नामेंट में खेल चुके हैं. कोहली ने अब तक टी20 वर्ल्ड कप में 27 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 1,141 रन बनाए हैं. वो इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं. ये तथ्य आपको हैरान कर सकता है कि विराट कोहली ने वर्ल्ड कप में 81.5 की औसत से रन बनाए हैं. जहां टी20 फॉर्मेट में बल्लेबाजों के लिए 40 की औसत पाना भी कठिन होता है, वहां कोहली 80 से अधिक की औसत से रन बना रहे हैं. 27 मैचों की 25 पारियों में से उन्होंने 14 बार अर्धशतक जड़ा है, जो बताता है कि विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किस हद तक निरंतर अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं.

दूर-दूर तक कोहली के पास नहीं हैं बाबर आजम

बाबर आजम पहली बार 2021 में पाकिस्तान के लिए टी20 वर्ल्ड कप खेले थे और अब तक इस टूर्नामेंट के इतिहास में 13 मैच खेल चुके हैं. इन 13 मैचों में उनके बल्ले से 427 रन निकले हैं. वो औसत के मामले में विराट कोहली से बहुत पीछे हैं. जहां कोहली की औसत 81 से अधिक है, वहीं बाबर आजम ने 35.58 की औसत से ये 427 रन बनाए हैं. एक तरफ कोहली का आज तक टी20 वर्ल्ड कप में स्ट्राइक रेट 131.3 है, वहीं बाबर आजम केवल 114.47 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए दिखाई दिए हैं. उन्होंने 13 मैचों में 5 अर्धशतक जरूर लगाए हैं, लेकिन विराट कोहली के मुकाबले वो अभी बहुत पीछे हैं.

यह भी पढ़ें:

मयंक यादव को इशांत शर्मा से मिला था गुरुमंत्र, LSG के स्पीड स्टार ने खुद किया खुलासा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget