एक्सप्लोरर

कोहली को उम्मीद रायुडू सुलझाएंगे सबसे बड़ी समस्या

8 महीने और 18 मैच से पहले एक खिलाड़ी जिस पर है कप्तान कोहली को सबसे अधिक उम्मीद

विश्व कप से पहले भारतीय टीम की सबसे बड़ी समस्या मिडिल ऑर्डर के एक स्थान को लेकर है. वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि अगर अंबाती रायुडु चौथे नंबर पर अच्छा खेल कर टीम में अपनी जगह पक्की कर लेते हैं तो अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले टीम की सबसे बड़ी समस्या का हल हो जाएगा.

कोहली ने कहा कि टीम के लिए चौथे स्थान के लिए किसी बल्लेबाज को ढूंढना चुनौती की तरह है और रायुडु ने हाल के दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया है जिससे बल्लेबाजी क्रम लगभग स्थिर है.

रविवार को होने वाले पहले वनजे से पहले कोहली ने कहा, ‘‘हम लंबे समय से जिस क्रम के बल्लेबाज को ढूंढ रहे है वो है चौथे क्रम का बल्लेबाज है. हमने कई खिलाड़ियों और विकल्पों को आजमाया लेकिन कोई उसे उस तरीके से नहीं भुना नहीं पाया जैसा हम चाहते थे.’’

भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘रायुडु ने एशिया कप में अच्छी बल्लेबाजी की, विश्व कप से पहले उन्हें और अधिक मौके दिए जाने की जरूरत है ताकि उस क्रम की समस्या खत्म हो सके.’’

रायुडु ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग के लिए 43 के औसत से 602 रन बनाए जिस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 149.75 का था. इसके बाद इंग्लैंड दौरे के लिए वनडे के लिए उनका चयन हुआ था लेकिन यो-यो टेस्ट में फेल होने के बाद टीम से बाहर कर दिया गया.

लेकिन पिछले महीने यूएई में हुए एशिया कप में भारत को विजेता बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभायी. कोहली की गैरमौजूदगी में उन्होंने तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए 43.75 की औसत से 175 रन बनाए थे.

कोहली ने कहा, ‘‘मैंने भी उन्हें खेलता देखा और टीम को लगा वह मिडिल ऑर्डर में खेलने के लिए बने है. हमें लगा की हमारा बल्लेबाजी क्रम अब लगभग स्थिर है.’’

विश्व कप से पहले भारतीय टीम को 18 वनडे मैच खेलने है जिसकी शुरूआत कल शुरू होने वाले पांच मैचों की वनडे सीरीज से होगी.

कोहली ने कहा, ‘‘ इन 18 मैचों में हमें सही संयोजन बनाना होगा जिसके साथ विश्व कप के लिए जा सके.’’

बंद करें धोनी की आलोचना

टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी की आलोचना हो रही है और जब कोहली से पूछा गया कि क्या वह पांचवें, छठे और सातवें स्थान पर बल्लेबाजी करने को तैयार है तो उन्होंने कहा, ‘‘वह कहीं भी खेलने के लिये तैयार है बस लोगों को बिना बात के बतंगड़ बनाने से बचना चाहिए.’’

कोहली ने इस मौके पर बाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद के बारे में कहा कि जहीर खान और आशीष नेहरा के संन्यास के बाद ऐसे गेंदबाज का टीम में आना अच्छा है.

खलील रविवार को खेले जाने वाले मैच में टीम के 12वें खिलाड़ी होंगे. कोहली ने कहा, ‘‘हम किसी भी पहलू को छोड़ना नहीं चाहते है. हमें लगा कि टीम में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के होने से विविधता होगी. उसके पास गेंद को दोनों तरफ स्विंग करने और उछाल पाने की क्षमता है. उसके पास अच्छी गति भी है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋषभ पंत की टीम इंडिया में एंट्री, हैरान हुआ यह दिग्गज; कहा- 'मेरी राय में...'
ऋषभ पंत की टीम इंडिया में एंट्री, हैरान हुआ यह दिग्गज; कहा- 'मेरी राय में...'
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
ईशान किशन ने रचा इतिहास, किंग कोहली वाली खास लिस्ट में बनाई जगह
ईशान किशन ने रचा इतिहास, किंग कोहली वाली खास लिस्ट में बनाई जगह
2027 WC के लिए टीम में हो 17 खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया की ICC से मांग
2027 WC के लिए टीम में हो 17 खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया की ICC से मांग

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget