एक्सप्लोरर

मयंक अग्रवाल से विराट कोहली बोले- 'अबे' तूने मुझे इसलिए बुलाया है क्या?

मयंक अग्रवाल से बात करते हुए विराट कोहली ने कई बातों पर चर्चा की. विराट ने बताया कि जब वह फिटनेस पर काम कर रहे थे तो कैसे उनकी मां को हर वक्त चिंता रहती थी.

कोरोना वायरस की वजह से टीम इंडिया के खिलाड़ी पिछले चार महीनों से मैदान पर नहीं उतरे हैं. हालांकि इस दौरान क्रिकेटर्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मयंक अग्रवाल से बात की. इस दौरान विराट कोहली ने मयंक अग्रवाल से कहा कि अबे तूने अपनी तारीफ करवाने के लिए बुलाया है क्या.

मयंक और विराट कोहली की बातचीत के एक हिस्से के वीडियो बीसीसीआई ने ट्वीट किया है. हालांकि पूरे वीडियो को बीसीसीआई बाद में जारी करेगा. इस दौरान मयंक ने विराट से पूछा कि आपने 2018 के ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर किस वजह से मयंक अग्रवाल को चुना था. जवाब में विराट ने कहा, 

" अबे तूने मुझे अपनी तारीफ के लिए बुलाया है क्या? "
-

फिटनेस के बारे में की बात

हालांकि इस दौरान विराट कोहली ने अपनी फिटनेस को लेकर भी मयंक से बात की. विराट ने बताया कि जब वह अपनी फिटनेस पर काम कर रहे थे तो उनकी मां को लगता था कि वह पर्याप्त सेहतमंद नहीं हैं और शायद बीमार पड़ रहे हैं. कोहली ने कहा है कि अपनी मां को यह समझाना वास्तव में कठिन था कि वह बीमार नहीं हैं, बल्कि खेल के लिए अपनी फिटनेस बनाए रखते हैं.

कोहली ने कहा, 

" मेरी मां कहती थी कि मैं कमजोर हो रहा हूं. यह एक बहुत ही आम बात है जोकि कोई भी मां कहती है. अगर कोई बच्चा चबी नहीं है तो फिर मतलब कोई तो समस्या है या बीमार है वो. हर दूसरे दिन मुझे उन्हें विश्वास दिलाना पड़ता था कि मैं बीमार नहीं हूं. मैं अच्छा खेलने के लिए ऐसा कर रहा हूं. "
-

विराट कोहली ने अपने इस सफर को यादगार बताया है. विराट का कहना है कि यह कई बार समझना मुश्किल होता था और उससे तकलीफ भी होती थी, पर सब अच्छा रहा.

बता दें कि सितंबर में विराट कोहली एक बार फिर से आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की कमान संभालते हुए नज़र आएंगे. हालांकि पिछले कुछ सालों में आईपीएल में उनकी टीम का प्रदर्शन निराशाजनक ही रहा है.

पूर्व पाक क्रिकेटर का दावा- शशांक मनोहर नहीं चाहते थे IPL का आयोजन, वर्ल्ड कप पर फैसले में करवाई देरी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
Embed widget