एक्सप्लोरर

भगवान ने इतनी अच्छी जिंदगी दी है, खूश हूं, इसलिए जब जी चाहे नाच लेता हूं : कोहली

मैं मैदान पर भरपूर आनंद ले रहा हूं. सिर्फ कप्तान होने के कारण मैं किसी प्रकार के दबाव में नहीं रहता. कोहली ने अपने वनडे करियर का 42वां शतक पूरा किया. हमारा हमेशा से लक्ष्य रहा है कि टॉप-3 में से कोई एक बड़ा स्कोर करे.

विराट कोहली हर दिन नए रिकार्ड कायम कर रहे हैं. कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर वह काफी सफल हैं और साथ ही एक इंसान के तौर पर वह अपने जीवन का भरपूर आनंद ले रहे हैं और यही कारण है कि उनका जब भी जी चाहता है, जब भी कहीं संगीत बजता है, नाच लेते हैं. खुद कोहली ने 'चहल टीवी' पर अपने साथी खिलाड़ी युजवेंद्र चहल से यह बात कही. चहल ने कोहली का एक वीडियो इंटरव्यू शूट दिया है, जो बीसीसीआई डॉट टीवी पर पोस्ट किया गया है. चहल से बातचीत के दौरान कोहली ने कहा, "मैं मैदान पर भरपूर आनंद ले रहा हूं. सिर्फ कप्तान होने के कारण मैं किसी प्रकार के दबाव में नहीं रहता. हमें भारत का प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य मिला है और इसीलिए हमारे लिए जरूरी है कि हम जीवन का आनंद लें. हमें जब भी जहां भी संगीत बजे नाचना चाहिए और अपने विरोधी साथियों को भी संग ले लेना चाहिए. मौजूदा समय में मैं काफी खुश हूं और यही कारण है कि जब भी मौका मिलता है डांस करने से नहीं चूकता." कोहली ने दूसरे वनडे में 120 रनों की पारी खेली. भारत ने यह मैच जीता. कोहली ने इस पारी के दौरान कई रिकार्ड कायम किए. कोहली ने अपने वनडे करियर का 42वां शतक पूरा किया. कोहली ने इस पारी के दौरान सौरव गांगुली के 11363 रनों के रिकार्ड को पीछे छोड़ा और अब उनकी नजर सचिन तेंदुलकर के 18426 रनों के विश्व रिकार्ड पर है. कोहली ने आगे कहा, "हमारा हमेशा से लक्ष्य रहा है कि टॉप-3 में से कोई एक बड़ा स्कोर करे. रोहित काफी समय से अच्छा कर रहे हैं. मुझे भी जब मौका मिला है, रन बनाए हैं. दुर्भाग्य से रोहित और धवन आज नहीं चल सके और इसी कारण मेरे लिए विकेट पर बने रहना जरूरी था." यह पूछे जाने पर कि बल्लेबाजी या फिर फील्डिंग के दौरान क्या चीज उन्हें प्रेरित करती है? कोहली ने कहा, "मेरा बहुत सरल माइंडसेट होता है. मैं टीम के लिए 100 फीसदी देना चाहता हूं. बल्लेबाजी हो या फिर फील्डिंग या फिर कैच या फिर रन आउट, मैं अपना श्रेष्ठ देना चाहता हूं. इसके लिए अनुशासित जीवनशैली जरूरी है. अगर आप अपना 100 फीसदी नहीं दे रहे हैं तो मेरी नजर में यह टीम के साथ नाइंसाफी है."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुमराह-अय्यर से ईशान-सुदंर, वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे टीम इंडिया के 8 स्टार खिलाड़ी; टकराव है वजह
बुमराह-अय्यर से ईशान-सुदंर, वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे भारत के 8 स्टार खिलाड़ी; टकराव है वजह
DSP बनने के बाद छलका आकाशदीप का दर्द, बोले- पहले बिहार में खेलना गुनाह जैसा लगता था
DSP बनने के बाद छलका आकाशदीप का दर्द, बोले- पहले बिहार में खेलना गुनाह जैसा लगता था
IND vs ZIM 2nd T20 से पहले भारतीय टीम को मिला खास निमंत्रण, कप्तान और कोच को किया सम्मानित
IND vs ZIM 2nd T20 से पहले भारतीय टीम को मिला खास निमंत्रण, कप्तान और कोच को किया सम्मानित
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget