एक्सप्लोरर

इंग्लैंड में इतिहास बदलने के करीब हैं कोहली

बर्मिंघम की करीबी हार और लॉर्ड्स में मिली करारी हार के बाद भारतीय टीम ने ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज कर पांच मैचों की सीरीज में वापसी कर ली.

बर्मिंघम की करीबी हार और लॉर्ड्स में मिली करारी हार के बाद भारतीय टीम ने ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज कर पांच मैचों की सीरीज में वापसी कर ली. सीरीज में बने रहने के लिए भारत को तीसरा टेस्ट हर हाल में जीतना था और टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को हर विभाग में मात दी.

तीसरे टेस्ट में भारत के प्रदर्शन को देखने के बाद न सिर्फ भारतीय फैन्स बल्कि इंग्लैंड की मीडिया भी सीरीज का परिणाम अलग रहने की भविष्यवाणी कर रहे हैं. चौथा टेस्ट साउथैंपटन के रोज़ बॉउल में 30 अगस्त से खेला जाएगा. इस मैदान पर अब तक दो ही टेस्ट मैच खेले गए हैं. इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला गया पहला मुकाबला जहां ड्रॉ रहा था वहीं दूसरे मुकाबले में भारत को मेजबान टीम के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था.

ये वही मैदान हैं जहां 2014 में भारतीय टीम के सीरीज में बढ़त लेने के बाद इंग्लैंड ने हराया था और अंत में सीरीज भी जीत ली थी. इस बार भी रोज़ बॉउल के मैदान पर वैसा ही कुछ देखने को मिल सकता है. इंग्लैंड इस वक्त 2-1 से आगे है और ऐसे में भारतीय टीम सीरीज को बराबर करने मैदान पर उतरेगी.

अब तक इतिहास में सिर्फ डॉन ब्रैडमैन ही ऐसे कप्तान हुए जिन्होंने 0-2 से पिछड़ने के बाद सीरीज में न सिर्फ वापसी की बल्कि परिणाण को 3-2 से अपने पक्ष में मोड़ा. 1936-37 में ब्रैडमैन की ऑस्ट्रेलियाई टीम के बाद आज तक कोई भी टीम इस तरह का प्रदर्शन टेस्ट क्रिकेट में नहीं कर पाई है.

टेस्ट क्रिकेट के इस रिकॉर्ड को लेकर जब भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री से पूछा गया तो उन्होंने अपने ही अंदाज में इसका जवाब दिया. उन्होंने कहा,1936-37 में तो मेरा भी जन्म नहीं हुआ था,हम वर्तमान में जीते हैं और एक बार में सिर्फ एक टेस्ट के बारे में सोचते हैं.

शास्त्री ने कहा कि उनकी टीम नई चुनौती के लिए तैयार है क्योंकि भारतीय तेज गेंदबाज बिलकुल बदले हुए अंदाज में गेंदबाजी कर रहे हैं.

भारतीय टीम अगर 0-2 से पिछड़ने के बाद अगर सीरीज जीतती है तो यकीनन टेस्ट क्रिकेट का एक नया अध्याय भारतीय टीम और कप्तान विराट कोहली के नाम जुड़ जाएगा. बात सिर्फ टेस्ट के परिणाम तक की नहीं है बतौर बल्लेबाज विराट कोहली भी नए इतिहास की ओर बढ़ते दिख रहे हैं. तीन मैच की छह पारी में 440 रन बनाने वाले कोहली अगर बचे दो मुकाबलों में 312 रन बना लेते हैं तो वो भारत औऱ इंग्लैंड के बीच खेले गए किसी भी टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.

इन दो देशों के बीच खेले गए किसी भी सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गग बल्लेबाजों में से ग्राहम गूच के नाम है. उन्होंने 1990 में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 752 रन बनाए थे. भारत की ओर से कोहली पहले ही 2016-17 में 652 रन बनाकर रिकॉर्ड बना चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CSK vs MI Live Score: सूर्यकुमार आउट, 99 पर मुंबई का तीसरा विकेट गिरा; रामकृष्ण को डेब्यू मैच में मिला विकेट
LIVE: सूर्यकुमार आउट, 99 पर मुंबई का तीसरा विकेट गिरा; रामकृष्ण को डेब्यू मैच में मिला विकेट
IPL 2026 के बीच अर्जुन तेंदुलकर को इस टीम ने खरीदा, जानें कितनी मिली रकम
IPL 2026 के बीच अर्जुन तेंदुलकर को इस टीम ने खरीदा, जानें कितनी मिली रकम
IPL 2027 में बदल जाएंगे इन 3 टीमों के कप्तान! लगातार हार से टीम का है बुरा हाल
IPL 2027 में बदल जाएंगे इन 3 टीमों के कप्तान! लगातार हार से टीम का है बुरा हाल
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का एलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का एलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

वीडियोज

Patriot Review: Mammootty और Mohanlal ने थ्रिलर में दिखाया करियर-डिफाइनिंग अभिनय
Bollywood: मई का बॉक्स ऑफिस संग्राम... कौन बनेगा थिएटर्स की जान | Mysaa | Vrushakarma
Sapne Vs Everyone 2: Ambrish Verma का कमाल, एक दमदार और जरूर देखने वाली सीरीज
TMC Supreme Court Hearing:Mamata Banerjee को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका!मतगणना विवाद पर याचिका खारिज
Bengal Re-Election 2026: Suvendu Vs Mamta! SC में ममता की बड़ी जंग! 'Counting' पर बड़ा फैसला!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका की किसी भी मूर्ख हरकत के लिए सेना तैयार', युद्ध की सुगबुगाहट के बीच ईरान की ट्रंप को सख्त चेतावनी
'अमेरिका की किसी भी मूर्ख हरकत के लिए सेना तैयार', युद्ध की सुगबुगाहट के बीच ईरान की चेतावनी
मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने PM मोदी को लिखा पत्र, अयातुल्ला खामनेई को लेकर इस बात पर जताई नाराजगी
मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने PM मोदी को लिखा पत्र, अयातुल्ला खामनेई को लेकर इस बात पर जताई नाराजगी
'सड़क पर छुपकर रोता था...', 10 साल तक खुद को 'मनहूस' मानते थे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, एक्टर ने बयां किया दर्द
'सड़क पर छुपकर रोता था...', 10 साल तक खुद को 'मनहूस' मानते थे नवाजुद्दीन सिद्दीकी
समीर रिजवी पर लगे लव जिहाद के आरोप, हिंदू गर्लफ्रेंड से पढ़वाते हैं कुरान की आयतें? जानें वायरल दावों का सच
समीर रिजवी पर लगे लव जिहाद के आरोप, हिंदू गर्लफ्रेंड से पढ़वाते हैं कुरान की आयतें? जानें सच
चुनाव आयोग का बंगाल को लेकर बड़ा फैसला, 165 एडिशनल काउंटिंग और 77 पुलिस ऑब्जर्वर किए नियुक्त
चुनाव आयोग का बंगाल को लेकर बड़ा फैसला, 165 एडिशनल काउंटिंग और 77 पुलिस ऑब्जर्वर किए नियुक्त
ईरान की आर्थिक घेराबंदी, अमेरिका की वजह से करोड़ों का नुकसान! ठप पड़ा तेल निर्यात
ईरान की आर्थिक घेराबंदी, अमेरिका की वजह से करोड़ों का नुकसान! ठप पड़ा तेल निर्यात
Jabalpur cruise accident: बगरी डैम हादसे की एक और तस्वीर वायरल, मौत भी न कर पाई मां-बेटे को जुदा; रो पड़े यूजर्स
बगरी डैम हादसे की एक और तस्वीर वायरल, मौत भी न कर पाई मां-बेटे को जुदा; रो पड़े यूजर्स
अब ChatGPT होगा और भी सिक्योर! OpenAI ने लॉन्च किया ये नया फीचर, अब कोई नहीं कर पाएगा हैक
अब ChatGPT होगा और भी सिक्योर! OpenAI ने लॉन्च किया ये नया फीचर, अब कोई नहीं कर पाएगा हैक
Embed widget