एक्सप्लोरर

रवि शास्त्री पर विराट कोहली के बयान का सम्मान करता हूं: कपिल देव

क्रिकेट सलाहकार समिति के अध्यक्ष कपिल देव ने कहा है कि कप्तान विराट कोहली के द्वारा रवि शास्त्री को फिर कोच बनाए जाने के उनके विचार का वह सम्मान करते हैं.

भारतीय टीम का कोच चुनने के लिए बनाई गई गठित क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के अध्यक्ष कपिल देव ने कहा है कि वह मौजूदा कप्तान विराट कोहली के उस बयान का सम्मान करते हैं, जिसमें उन्होंने मौजूदा कोच रवि शास्त्री को पद पर बनाए रखने की वकालत की थी. कोहली ने विंडीज दौरे पर रवाना होने से पहले कहा था कि अगर शास्त्री अपने पद पर बने रहते हैं तो टीम इससे खुश होगी.

ईस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब के स्थापना दिवस के मौके पर कपिल ने कहा, "यह उनका विचार है. हमें हर किसी का सम्मान करना चाहिए."

कपिल के साथ सीएसी में पूर्व कोच अंशुमन गायकवाड और महिला टीम की पूर्व कप्तान शांथा रंगास्वामी हैं, जो पुरुष टीम के नए मुख्य कोच का चुनाव करेंगी.

टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने बुधवार को कहा था कि कोहली टीम के कप्तान हैं और उन्हें अपनी बात रखने का हक है.

कपिल से जब कोहली और टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा के बीच मनमुटाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "आपको अपना काम करना होता है. थोड़ा बहुत तो आप (मीडिया) भी मदद करते हैं न अफवाहें उड़ाने में."

कपिल ने कहा कि मैदान पर हर खिलाड़ी का एक ही लक्ष्य होता है और वो होता है किसी भी तरह मैच जीतना.

विश्व विजेता कप्तान ने कहा, "जब आप खेलते हो तो कोई अफवाहें नहीं होती हैं. जब आप मैदान पर होते हैं तो मैं इसके बारे में बात कर सकता हूं. मैं अपने बारे में कह सकता हूं, जब आप बल्लेबाजी करते हो तो कोई लड़ाई नहीं होती है. मैदान के बाहर, आपकी सोच अलग हो सकती है. लेकिन जब आप खेलते हो तो सिर्फ एक ही लक्ष्य होना चाहिए कि आप कैसे मैच जीत सकते हो. यह अहम होता है. विचारों में मतभेद का मतलब यह नहीं है कि आप किसी को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हो."

कपिल से पूछा गया कि क्या उन पर कोच चुनने का दबाव था, "यह मुश्किल नहीं है. आप अपनी सर्वश्रेष्ठ काबिलियत से अपना काम करते हो. जब आप अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पाते हो तो यह मुश्किल हो जाता है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC ODI Ranking में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, Top-4 में 3 भारतीय; जानें रोहित-कोहली कहां
ICC ODI Ranking में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, Top-4 में 3 भारतीय; जानें रोहित-कोहली कहां
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND VS ZIM: '...हार से डरना चाहिए', ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ पहले T20I से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान
'...हार से डरना चाहिए', ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ पहले T20I से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget