एक्सप्लोरर

Virat Kohli: नाम विराट कोहली, रोल नंबर-18 और क्लास... बिहार के फैन ने कर दी हद पार; मार्कशीट वायरल

Virat Kohli: विराट कोहली का एक फैन चर्चा का विषय बना हुआ है. यह फैन बिहार का एक बच्चा है, जिसने अपनी मार्कशीट में कुछ ऐसा लिखा है जिसे देख आप हैरत में पड़ जाएंगे.

Virat Kohli Fan: क्रिकेट फैंस अक्सर अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के लिए सीमाएं लांघ देते हैं. अब विराट कोहली के एक जबरा फैन का मामला सामने आया है, जो बिहार का निवासी है. दरअसल एक स्कूल के बच्चे की मार्कशीट इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें उसने अपना नाम 'विराट कोहली' बताया है और यहां तक कि उसने अपनी मां का नाम भी वही बताया है जो विराट की मां का नाम है.

वायरल हो रही इस मार्कशीट में इस बच्चे ने अपना नाम विराट कोहली, मां का नाम सरोज कोहली, पिता का नाम प्रेम नाथ कोहली और स्कूल का कोड '18 RCB' लिखा है. 18, विराट कोहली का जर्सी नंबर है. चूंकि कोहली आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलते हैं, इसलिए उस लड़के ने परीक्षा में अपनी क्लास का नाम 'RCB' लिखा है. रोल नंबर 18 है और शिफ्ट की जगह ओपनिंग लिखा हुआ है क्योंकि कोहली आरसीबी के लिए ओपनिंग करते हैं.

इसके अलावा जिन प्रश्नों का उत्तर देने के लिए 4 विकल्प दिए जाते हैं. उनमें इस बच्चे ने जबरदस्त क्रिएटिविटी दिखाते हुए इस तरह से गोले भरे हुए हैं, जिन्हें मिलाकर '18 RCB' का जोड़ बन रहा है. इस मार्कशीट पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वहीं कुछ लोगों ने इस बच्चे के प्रति चिंता जताई है क्योंकि इस तरह का व्यवहार सभी सीमाओं को लांघने जैसा लगता है.

यह ऐसा पहला मौका नहीं है जब विराट कोहली के किसी फैन ने अजीबोगरीब काम करके सुर्खियां बटोरी हैं. कुछ समय पहले एक फैन ने तमिलनाडु में तीखी बहस के बाद रोहित शर्मा के एक प्रशंसक को मौत के घाट उतार दिया था. हद तो तब हो गई जब लोगों ने इस मार्कशीट के कारण विराट कोहली को ही ट्रोल करना शुरू कर दिया क्योंकि RCB अब तक ट्रॉफी नहीं जीत सकी है, वहीं इस बच्चे को भी इस हरकत के लिए फेल ही किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

'विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल मिलना चाहिए...', CAS के फैसले से पहले बोले सौरव गांगुली

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
IND vs ENG: गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'
गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget