एक्सप्लोरर

विराट कोहली की एक और खास क्लब में हुई एंट्री, ऐसा करने वाले छठे भारतीय बने

IND Vs NZ WTC Final 2021: विराट कोहली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दूसरे दिन 44 रन की पारी खेलकर नाबाद रहे. कोहली ने अपनी इस छोटी सी पारी के दौरान ही बेहद खास मुकाम हासिल किया है.

IND Vs NZ WTC Final 2021: इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच इंग्लैंड के साउथैंप्टन में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली 44 रन बनाकर नाबाद रहे. विराट कोहली ने इस छोटी सी पारी के दौरान ना सिर्फ इंडिया को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला बल्कि एक बेहद ही खास मुकाम भी हासिल कर लिया.

विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में उन खिलाड़ियों में शुमार हो गए हैं जिन्होंने 7500 से ज्यादा रन बनाए हैं. विराट कोहली ने यह मुकाम 92 टेस्ट और 154 पारियां खेलते हुए हासिल किया है. विराट कोहली से पहले सिर्फ 6 भारतीय खिलाड़ी ही टेस्ट क्रिकेट में 7500 से ज्यादा रन बना पाए हैं. विराट कोहली के नाम टेस्ट क्रिकेट में 27 शतक और 25 अर्धशतक दर्ज हैं.

धोनी को पीछे छोड़ा

विराट कोहली ने फाइनल मुकाबले में मैदान पर उतरते ही एक और खास मुकाम हासिल किया. विराट कोहली भारत की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. कप्तान के तौर पर विराट कोहली का यह 61वां टेस्ट है. इससे पहले भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट में कप्तानी करने का रिकॉर्ड धोनी के नाम था. धोनी ने 60 टेस्ट में इंडिया की अगुवाई की थी और उनमें से 27 मुकाबलों में टीम को जीत दिलाई थी.

विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे कामयाब कप्तान हैं. विराट कोहली 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के कप्तान बने थे. विराट कोहली ने अब तक 36 टेस्ट में इंडिया को जीत दिलाई है. 

विराट कोहली फिलहाल टेस्ट रैंकिंग में चौथे पायदान पर हैं. अगर विराट कोहली आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में शतक जड़ने में कामयाब हो जाते हैं तो उनके पास आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अपनी स्थिति मजबूत करने का मौका है.

PSL 2021: कराची किंग्स प्लेऑफ में पहुंचा, लाहौर और क्वेटा हुए बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, शेयर किया भावुक वीडियो
अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, शेयर किया भावुक वीडियो
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
किस गेंदबाज से लगता है डर? वैभव सूर्यवंशी ने दिया ये जवाब
किस गेंदबाज से लगता है डर? वैभव सूर्यवंशी ने दिया ये जवाब
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget