एक्सप्लोरर

एडिलेड के मैदान पर हुई विराट कोहली की हूटिंग, फैंस से नाराज हुए रिकी पोंटिंग

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन जब भारतीय कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए मैदान पर जा रहे थे तब वहां मौजूद कुछ दर्शकों ने उनकी हुटिंग की.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में स्टेडियम में मौजूद फैंस के एक ग्रुप से पूर्व कप्तान रिकी पोंटिग और ट्रेविस हेड ने अपनी नाराजगी जताई है. दरअसल मैच के तीसरे दिन भारतीय कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए मैदान में जा रहे थे तभी वहां मौजूद फैंस के एक ग्रुप ने उनकी हूटिंग शुरू कर दी.

दूसरी पारी में कोहली लोकेश राहुल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिये उतरे थे. कोहली को पहली पारी के दौरान भी ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा. इस हूटिंग के बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड और पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने फैंस के इस हरकत की कड़ी आलोचना की.

हेड ने कहा, ‘‘ वह शानदार बल्लेबाज है और शायद ऐसा खिलाड़ी नहीं है जिसकी हूटिंग की जाए. इसकी जरूरत नहीं थी लेकिन वे फैंस हैं.’’

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ऐसी चीजों को नजरअंदाज करना चाहती है.

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि हमारे लिये ये चीजें मायने रखती है. हमारे लिए मैदान के अंदर जो हो रहा वह जरूरी है. इसके अलावा किसी और बात पर हमारा नियंत्रण नहीं है. वे जो चाहते हैं, कर सकते है. हम जब तक अच्छा खेल रहे हैं तब तक खुश हैं.’’

पोंटिंग ने भी दर्शकों के रवैये पर हैरानी जताते हुए कहा, ‘‘ मुझे यह देखकर बिल्कुल अच्छा नहीं लगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ एक खिलाड़ी के तौर पर जब मेरे साथ इंग्लैंड में ऐसा हुआ था तब मैं बिल्कुल भी चिंतित नहीं हुआ था. ’’

कोहली के साथ हालांकि यह पहली बार नहीं हुआ है. 2011-12 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी उन्हें सिडनी के मैदान में दर्शकों की हूटिंग का सामना करना पड़ा था. इस साल इंग्लैंड दौरे पर एजबेस्टन में पहले टेस्ट मैच में दर्शकों के ऐसे व्यवहार का सामना करना पड़ा था.

आईपीएल में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ मैच वानखेडे स्टेडियम में भारतीय दर्शकों ने रॉयल चैलेंजर बेंगलूर के इस कप्तान की हूटिंग की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राधे-राधे..., IPL चैंपियन बनने के बाद प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट कोहली, वृन्दावन से आईं तस्वीरें
राधे-राधे..., IPL चैंपियन बनने के बाद प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट, देखें तस्वीरें
Test Cricket Records: पांच दिन में दो बार बल्लेबाजी, इन 13 बल्लेबाजों ने किया है ये कारनामा, भारत के तीन दिग्गज भी शामिल
Test Cricket Records: पांच दिन में दो बार बल्लेबाजी, इन 13 बल्लेबाजों ने किया है ये कारनामा, भारत के तीन दिग्गज भी शामिल
IPL Prize Money 2026 Distribution: चैंपियन RCB को मिले 20 करोड़, वैभव सूर्यवंशी पर भी रुपयों की हुई बारिश; जानिए सभी अवार्ड्स की प्राइज मनी
चैंपियन RCB को मिले 20 करोड़, वैभव सूर्यवंशी पर भी रुपयों की हुई बारिश; जानिए सभी अवार्ड्स की प्राइज मनी
ट्रॉफी जीतने के बाद RCB के इस स्टार खिलाड़ी पर बड़ा एक्शन, IPL ने किया निलंबित!
ट्रॉफी जीतने के बाद RCB के इस स्टार खिलाड़ी पर बड़ा एक्शन, IPL ने किया निलंबित!

वीडियोज

Breaking | Attack on Lebanon: Trump की Netanyahu से नाराजगी खुलकर आई सामने | Hormuz | Latest Update
'मां बहन' में दिखेगा Madhuri Dixit का नया अंदाज, बोलीं- किरदार देखकर हो जाएंगे हैरान
2026 Royal Enfield Guerrilla 450 Apex Review | Auto Live #royalenfield
'हस्तिनापुर के वीर' में भीष्म पितामह का नया रूप दिखाएंगे Manish Wadhwa, बोले- ऐसा किरदार ठुकराना मुश्किल था
Twisha Sharma Death Murder Case: कोर्ट में आज आमने-सामने होंगे गिरिबाला और समर्थ | CBI | Giribala Singh |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृणमूलाइजेशन नहीं...', बंगाल BJP चीफ ने ममता के बागियों को दिखाया रेड फ्लैग, एंट्री का दरवाजा बंद!
'तृणमूलाइजेशन नहीं...', बंगाल BJP चीफ ने ममता के बागियों को दिखाया रेड फ्लैग, एंट्री का दरवाजा बंद!
राबड़ी आवास क्यों खाली नहीं करना चाहता लालू परिवार? JDU का बड़ा दावा- 'परिसर में…'
राबड़ी आवास क्यों खाली नहीं करना चाहता लालू परिवार? JDU का बड़ा दावा- 'परिसर में…'
लेबनान में इजरायली हमले को लेकर कांग्रेस का PM मोदी पर तंज- चुप्पी क्यों, क्या मदरलैंड से महत्वपूर्ण फादरलैंड है?
लेबनान में इजरायली हमले को लेकर कांग्रेस का PM मोदी पर तंज- चुप्पी क्यों, क्या मदरलैंड से महत्वपूर्ण फादरलैंड है?
पीवी सिंधु का दावा उनकी वजह से आरसीबी टीम की हुई जीत, फैंस को कहा- जरा हिसाब लगाइए
पीवी सिंधु का दावा उनकी वजह से आरसीबी टीम की हुई जीत, फैंस को कहा- जरा हिसाब लगाइए
100 करोड़ की मालकिन हैं सुष्मिता सेन, एक्टिंग नहीं…हीरों के बिजनेस से भी करती हैं करोड़ों की कमाई
100 करोड़ की मालकिन हैं सुष्मिता, एक्टिंग नहीं…हीरों के बिजनेस से कमाती हैं करोड़ों
Explained: जून तो आ गया लेकिन मानसून क्यों नहीं? केरलम में 3 दिन में पहुंचने की उम्मीद, आपके राज्य में कब देगा दस्तक?
जून तो आ गया लेकिन मानसून क्यों नहीं? केरलम में 3 दिन में पहुंचने की उम्मीद, आपके राज्य में कब?
'...तो तुम जेल में होते', ट्रंप की फटकार के बाद नेतन्याहू ने पीछे खींचे कदम, लेबनान पर हमला नहीं करेगा इजरायल
'...तो तुम जेल में होते', ट्रंप की फटकार के बाद नेतन्याहू ने पीछे खींचे कदम, लेबनान पर रोके हमले
ChatGPT को भूल जाइए, OpenAI का नया AI महामारियों से लड़ने की करेगा तैयारी
ChatGPT को भूल जाइए, OpenAI का नया AI महामारियों से लड़ने की करेगा तैयारी
Embed widget