एक्सप्लोरर

विश्व कप टीम में चयन को लेकर नहीं सोच रहे हैं विजय शंकर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में दमदार प्रदर्शन के बाद विश्व कप की टीम में चयन की संभावनाओं पर विजय शंकर का कहना है कि वह इस बारे में अभी अधिक नहीं सोच रहे हैं.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले विजय शंकर का मानना है कि विश्व कप टीम में चयन को लेकर वो अभी कुछ नहीं सोच रहे हैं. विजय ने जोर देकर कहा है कि वह अपने चयन को लेकर अपनी नींद नहीं खो रहे हैं. हालांकि दूसरे वनडे में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के बाद विश्व कप टीम में उनके चयन की संभावना बढ़ गई है.

ऑस्ट्रेलिया को दूसरे वनडे में जब अंतिम ओवर में जीत के लिए 11 रन और भारत को दो विकेट की दरकार थी तो कप्तान विराट कोहली ने गेंद विजय शंकर को थमाई. विजय शंकर ने इसके बाद तीन गेंद में मार्कस स्टोइनिस और एडम जंपा को आउट करके भारत को जीत दिलाई.

तमिलनाडु के इस ऑलराउंडर ने दूसरे वनडे में भारत की आठ रन की जीत के बाद कहा, ‘‘ मैंने पहले भी कहा था कि मैं कभी चयन या विश्व कप जैसी चीजों के बारे में नहीं सोचता क्योंकि इसमें अब भी काफी समय बचा है. प्रत्येक मैच काफी महत्वपूर्ण है. मैं सिर्फ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना चाहता हूं और टीम के लिए मैच जीतना चाहता हूं.’

विजय शंकर ने कहा कि पिछले साल श्रीलंका में निदाहस ट्रॉफी का कड़ा फाइनल उनके लिए सीखने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण था और इससे उन्हें मंगलवार को दबाव की स्थिति में मदद मिली. निदाहस ट्रॉफी के फाइनल में विजय शंकर को स्ट्राइक रोटेट करने में जूझना पड़ा था.

इस ऑलराउंडर ने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो निदाहस ट्रॉफी ने मुझे इतनी सारी चीजें सिखायी. मैंने इसके बाद सीखा कि तटस्थ कैसे रहा जाए. उतार हो या चढ़ाव, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. मुझे हमेशा धैर्य बरकरार रखना होगा और बेपरवाह रहना होगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं चुनौती के लिए तैयार था क्योंकि मुझे पता था कि मुझे एक ओवर फेंकना होगा. और 43वें-44वें ओवर के बाद मैं खुद से कह रहा था कि मुझे किसी भी समय गेंदबाजी सौंपी जा सकती है. शायद अंतिम ओवर और मुझे 10 या 15 रन के स्कोर का बचाव करने के लिए तैयार रहना चाहिए. इसलिए मैं इसके लिए मानसिक रूप से तैयार था. "

इस युवा ऑलराउंडर ने कहा कि अंतिम ओवर डालने से पहले अनुभवी जसप्रीत बुमराह ने भी उनका मार्गदर्शन किया. विजय शंकर ने मैच विजेता विकेट हासिल करने के बाद भी काफी अधिक प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन वह खुश हैं कि टीम की जीत में मदद कर सके.

उन्होंने इससे पहले 41 गेंद में 46 रन की उम्दा पारी भी खेली थी लेकिन इसके बाद दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! टीम में दिखेंगे 7 नए खिलाड़ी
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! टीम में दिखेंगे 7 नए खिलाड़ी
IPL की तरह इंग्लैंड-आयरलैंड में क्यों छक्के नहीं लगा पाए भारतीय बल्लेबाज? 7 मैच में जड़े सिर्फ इतने सिक्स
IPL की तरह इंग्लैंड-आयरलैंड में क्यों छक्के नहीं लगा पाए भारतीय बल्लेबाज? 7 मैच में जड़े सिर्फ इतने सिक्स
शुभमन गिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, वर्ल्ड कप, रोहित-विराट समेत इन सवालों के दिए जवाब
शुभमन गिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, वर्ल्ड कप, रोहित-विराट समेत इन सवालों के दिए जवाब

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget