एक्सप्लोरर

वरूण चक्रवर्ती फिर फिटनेस परीक्षण में हुए विफल, इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के मैच में टी नटराजन का खेलना मुश्किल

लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती फिटनेस टेस्ट पास करने में नाकाम रहे हैं. साथ ही साथ तेज गेंदबाज टी-नटराजन भी चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले मैच का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. एक के बाद भारतीय खिलाड़ियों का अनफिट होना टीम इंडिया के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है.

लेग स्पिनर वरूण चक्रवर्ती फिटनेस टेस्ट में नाकाम रहने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ यहां शुक्रवार से शुरू हो रही पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं. जबकि तेज गेंदबाज टी नटराजन का चोट के कारण सीरीज के शुरुआती हिस्से में खेलना संदिग्ध है. वरूण बेंगलुरु की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में लगातार फिटनेस परीक्षण पास करने में विफल रहे हैं, जबकि यॉर्कर विशेषज्ञ नटराजन कंधे की चोट के कारण अब तक टीम के साथ नहीं जुड़े हैं.

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया, ‘‘वरूण चक्रवर्ती को चुना गया था क्योंकि वह कंधे की चोट से उबर गए थे, जिसके कारण वह ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर थे. उसने एनसीए में रिहैबिलिटेशन पूरा किया और सामान्य रूप से गेंद थ्रो कर रहा था.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि वह कम से कम दो बार यो-यो टेस्ट पास करने में विफल रहा जिसमें उसे दो किमी दौड़ना था.’’ सवाल अब यह उठ रहा है कि चेतन शर्मा की अगुआई वाली चयन समिति ने ऐसे खिलाड़ी का चयन क्यों किया जो अक्तूबर के बाद अपने राज्य तमिलनाडु के लिए भी कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है.

कम मैच खेलने की वजह से हुई परेशानी 

सूत्र ने कहा, ‘‘हम समझ सकते हैं कि मुश्ताक अली (टी-20 चैंपियनशिप) के दौरान वह रिहैबिलिटेशन से गुजर रहा था. लेकिन फिर वह विजय हजारे ट्रॉफी में भी एक भी मैच नहीं खेला. आप पांच महीने पहले खेले गए मैचों के आधार पर उसकी मैच फिटनेस कैसे परख सकते हैं. मुझे लगता है कि वरूण चक्रवर्ती चयनकर्ताओं के लिए सबक है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई खिलाड़ी भारतीय टीम द्वारा स्थापित मापदंडों पर खरा नहीं उतरता है तो सिर्फ उसकी गेंदबाजी ही चयन का आधार नहीं हो सकती.’’ पता चला है कि राहुल चाहर को टीम में शामिल किया जाएगा क्योंकि वह टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत से ही जैविक रूप से सुरक्षित माहौल का हिस्सा हैं.

भारतीय टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं राहुल तेवतिया 

एनसीए के चिकित्सा कर्मचारी नटराजन की फिटनेस हासिल करने में मदद कर रहे हैं जिससे कि वह कम से कम श्रृंखला के दूसरे हॉफ में खेल सके. राहुल तेवतिया अहमदाबाद में भारतीय टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं और उन्हें अपने दूसरे फिटनेस टेस्ट के नतीजे का इंतजार है. टी-20 सीरीज के बाद पुणे में तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला होगी.

इसे भी पढ़ेंः

IND W VS SA W 2nd ODI: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 157 रन पर समेटा, गोस्वामी ने लिए चार विकेट

सचिन की अगुवाई में इंग्लैंड के खिलाफ दम दिखाने उतरेंगे इंडिया लीजेंड्स, जानिए पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget