एक्सप्लोरर

कोच ने कहा, लोकेश राहुल ‘असाधारण प्रतिभा’ के धनी लेकिन उमेश यादव ‘दुर्भाग्यशाली’ खिलाड़ी

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में लोकल प्लेयर मोहम्मद सिराज को मौका मिल सकता है

भले ही लोकेश राहुल टेस्ट क्रिकेट में लगातार फ्लॉप रहे हों लेकिन टीम को गेंदबाजी कोच भरत अरुण के अनुसार वह ‘असाधारण प्रतिभा’ के धनी हैं और उन्हें टीम के साथ बरकरार रखने की जरूरत है. दूसरी तरफ उन्होंने यह भी कहा कि विफलता के बाद बार-बार टीम से बाहर कर दिए जाने वाले तेज गेंदबाज उमेश यादव ‘दुर्भाग्यशाली’ खिलाड़ी हैं.

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले टीम को लेकर बात करने आए अरुण ने कहा कि पिछली 16 टेस्ट पारियों में 14 विफलताओं के बावजूद राहुल को ऑस्ट्रेलिया में होने वाली टेस्ट सीरीज को देखते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में एक और मौका मिल सकता है जबकि जसप्रीत बुमराह और इशांत शर्मा के लौटने पर उमेश को बाहर होना पड़ सकता है.

साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड में उमेश ने एक-एक टेस्ट ही खेले इस पर अरुण ने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यशाली है कि उमेश को साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड में अधिक खेलने का मौका नहीं मिला. इसका कारण यह है कि जो गेंदबाज खेले उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया.’’

उमेश ने हालांकि इन दो दौरों से पहले भारतीय सरजमीं पर विकेटों के मददगार नहीं होने के बावजूद अच्छा प्रदर्शन किया था.

अरुण ने कहा, ‘‘हम उमेश को ऐसे गेंदबाज के रूप में देखते हैं जो तेज गति से गेंद कर सकता है. हमारे पास गेंदबाजों को रोटेट करने की प्रणाली भी है जिससे कि वे तरोताजा रहें और उमेश इसका हिस्सा हैं.’’

राहुल के लगातार कम स्कोर के बारे में पूछने पर कोच ने संकेत दिए कि उन्हें लंबी रेस के घोड़े के तौर पर देखा जा रहा है.

अरुण ने कहा, ‘‘तकनीकी कमजोरी जैसा कि आप लोग समझते हैं, मुझे इसके बारे में नहीं पता लेकिन रवि शास्त्री और संजय बांगड़ ने उससे बात की है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक कोच के रूप में मुझे लगता है कि राहुल असाधारण खिलाड़ी है जिसमें असाधारण प्रतिभा है जिसके साथ बरकरार रहना चाहिए. (राहुल) हमारे पास भविष्य के लिए बेहतरीन बल्लेबाज है.’’

अरुण ने कहा कि टीम प्रयोग करने के बारे में नहीं सोच रही.

उन्होंने कहा, ‘‘यह प्रयोग करने का सवाल नहीं है लेकिन हम जिस स्थिति में हैं उसे हमें मजबूत करना चाहिए. हम मैदान पर सर्वश्रेष्ठ टीम उतारना पसंद करेंगे और मेरा मानना है कि 16 खिलाड़ियों में से कोई भी खेल सकता है.’’

अरुण ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में डेब्यू करते हुए शतक जड़ने वाले पृथ्वी शॉ की तारीफ की और कहा कि सर्वश्रेष्ठ चीज ये है कि टीम प्रत्येक मैच में नई प्रतिभा के साथ उतर रही है.

भारतीय गेंदबाजी कोच ने कहा, ‘‘हम जो भी टेस्ट मैच खेल रहे हैं उसमें हम नए खिलाड़ियों के साथ उतर पा रहे हैं. जैसा कि पिछले मैच में पृथ्वी शॉ. रन से अधिक उसका पहला टेस्ट मैच खेलते हुए जिस तरह का जज्बा और धैर्य दिखाया वह शानदार रहा.’’

स्थानीय खिलाड़ी मोहम्मद सिराज के डेब्यू को लेकर चर्चा चल रही है लेकिन अरुण ने कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई.

अरुण ने हालांकि सिराज को तेजी से सीखने वाला खिलाड़ी करार दिया जिसे उन्होंने तब से निखारा जब वह है हैदराबाद की रणजी टीम के कोच थे.

इस बीच कप्तान विराट कोहली ने प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया क्योंकि यह वैकल्पिक था.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हमारी मुलाकात IPL...
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हमारी मुलाकात IPL
'लड़ाई एकतरफा नहीं होगी', जिम्बाब्वे के कप्तान सिंकदर रजा की भारत को चुनौती; जानें क्या कहा
'लड़ाई एकतरफा नहीं होगी', जिम्बाब्वे के कप्तान सिंकदर रजा की भारत को चुनौती; जानें क्या कहा
भारत-इंग्लैंड समेत 8 टीमों ने किया 2027 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई, 2 बार की चैंपियन टीम होगी बाहर!
भारत-इंग्लैंड समेत 8 टीमों ने किया 2027 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई, 2 बार की चैंपियन टीम होगी बाहर!
ना जियोस्टार, ना सोनी लिव, दोनों एप पर नहीं आएंगे भारत-जिम्बाब्वे के मैच; जानें कहां देख पाएंगे लाइव
ना जियोस्टार, ना सोनी लिव, दोनों एप पर नहीं आएंगे भारत-जिम्बाब्वे के मैच; जानें कहां देख पाएंगे लाइव

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Embed widget