एक्सप्लोरर

Watch: पाकिस्तान के हैदर अली ने जड़ा पावरफुल शॉट, बचने की कोशिश में उलटे गेंद खा बैठे अंपायर अलीम डार

ENG vs PAK: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सात मैचों की टी20 सीरीज के छठा मुकाबला शुक्रवार रात को खेला गया. इस मैच के छठे ओवर में हैदर अली के एक शॉट पर अंपायर अलीम डार चोट खा बैठे.

Umpire Aleem Dar: लाहौर में शुक्रवार रात को इंग्लैंड और पाकिस्तान (ENG vs PAK) के बीच हुए टी20 मुकाबले में अंपायर अलीम डार (Umpire Aleem Dar) चोट खा बैठे. यह चोट उन्हें मैच के छठे ओवर में पाकिस्तानी बल्लेबाज हैदर अली (Haider Ali) ने दी. पावरप्ले के आखिरी ओवर में पाकिस्तान की टीम ज्यादा से ज्यादा बाउंड्री लगाना चाहती थी, इसी कोशिश में हैदर अली ने रिचर्ड ग्लीसन की एक गेंद पर पावरफुल शॉट जड़ा. हैदर अली के बल्ले से निकलकर गेंद सीधे अंपायर अलीम डार के पैर में जा लगी. इसके बाद वह काफी देर तक पैर को मसलते नजर आए.

इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. यहां देखने वाली बात यह है कि अंपायर अलीम डार ने अपनी ही गलती से यहां चोट खाई. दरअसल, हैदर अली के बल्ले से निकलकर गेंद अंपायर अलीम डार की ओर जरूर जा रही थी लेकिन वह उनसे कुछ दूरी से गुजरती नजर आ रही थी लेकिन अंपायर अलीम डार बचने की कोशिश में उलटे गेंद खा बैठे.

3-3 से बराबरी पर है सीरीज
इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 169 रन बनाए. बाबर आजम ने 59 गेंद पर 87 रन की पारी खेली. जवाब में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने शुरुआत से आखिरी तक तेज तर्रार बल्लेबाजी की. सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने 41 गेंद पर 88 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. इंग्लैंड ने महज 2 विकेट खोकर 14.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही सात मैचों की यह टी20 सीरीज 3-3 से बराबरी पर आ गई है. अब आखिरी मुकाबला ही सीरीज की विजेता टीम को तय करेगा.

यह भी पढ़ें...

Watch: मोहम्मद रिजवान ने ऑटोग्राफ देते-देते पैर से उठाया पाकिस्तानी झंडा, अब फैंस हो रहे आग बबूला

Watch: सूर्यकुमार ने जीता केरल के क्रिकेट फैंस का दिल, मोबाइल में संजू सैमसन की फोटो दिखाकर किया यह इशारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
क्यों लगातार चोटिल हो रहे हैं भारतीय खिलाड़ी? विवेक राजदान ने बताई वजह
क्यों लगातार चोटिल हो रहे हैं भारतीय खिलाड़ी? विवेक राजदान ने बताई वजह
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
ICC ODI Ranking में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, Top-4 में 3 भारतीय; जानें रोहित-कोहली कहां
ICC ODI Ranking में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, Top-4 में 3 भारतीय; जानें रोहित-कोहली कहां

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
Embed widget