एक्सप्लोरर

PCB के पूर्व चेयरमैन का दावा- 'बीमार थे उमर अकमल, पड़ते थे मिर्गी के दौरे'

2013 से 2018 के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रहे नजम सेठी ने साथ ही कहा कि उमर अकमल खुद को टीम से ऊपर रखते थे और अपने लिए खेलते थे.

पाकिस्तान क्रिकेट और विवादों का पुराना नाता है. खासतौर पर खिलाड़ियों की अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार के मामले अक्सर सामने आते रहे हैं. ऐसे ही मामले में फंसे विवादास्पद विकेटकीपर बल्लेबाज उमर अकमल को हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बैन कर दिया था. अब पीसीबी के पूर्व चेयरमैन ने दावा किया है कि उमर अकमल मिर्गी के शिकार थे और मानसिक तौर पर फिट नहीं थे. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, लंबे समय तक पीसीबी के चेयरमैन रहे और पाकिस्तानी क्रिकेट प्रशासन में जाना-माना चेहरा नजम सेठी ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए उमर अकमल की कथित बीमारी का दावा किया. नजम सेठी ने चैनल से बात करते हुए बताया कि जब वो चेयरमैन बने तो उनके सामने पहली समस्या उमर को लेकर आई. उन्होंने कहा, “हमारे पास मेडिकल रिपोर्ट थी, जिसमें साफ था कि उसे मिर्गी के दौरे पड़ते हैं और इसलिए हमने उसे वेस्टइंडीज से वापस बुला लिया. जब मैंने उससे मुलाकात की, तो मैंने उसे बताया कि ये गंभीर समस्या है और उसे आराम करना चाहिए और इलाज कराना चाहिए.” 2013 में पीसीबी चेयरमैन बने सेठी ने बताया कि उमर अपनी बीमारी को मानने के लिए तैयार ही नहीं थे और वो मानसिक तौर पर फिट नहीं था. सेठी 2018 तक चेयरमैन रहे और उनके बाद पीएम इमरान खान ने एहसान मनी को चेयरमैन बना दिया.

खुद के लिए खेलते थे उमर

नजम सेठी ने बताया कि उन्होंने शुरू में 2 महीने के लिए उमर को खेलने से रोका, लेकिन बाद में उन्होंने मेडिकल रिपोर्ट सेलेक्टरों को सौंप कर चयन का मामला उनके हाथ में छोड़ दिया. सेठी ने साथ ही दावा किया कि उमर अकमल अनुशासन में नहीं रह सकता था और खुद को टीम से ऊपर रखता था. सेठी ने उमर को प्रतिभाशाली क्रिकेटर बताया, लेकिन कहा कि वो टीम के बजाए खुद के लिए खेलता था. उमर अकमल को इसी हफ्ते पीसीबी ने फिक्सिंग के लिए संपर्क किए जाने की जानकारी छुपाने का दोषी पाते हुए 3 साल के लिए बैन कर दिया. सेठी ने कहा जिस तरह की अनुशासनहीनता उमर अकमल ने दिखाई, उसको देखते हुए ऐसा होना ही था. ये भी पढ़ें

ICC रैंकिंगः टीम इंडिया को बड़ा नुकसान, भारत को पीछे छोड़ ऑस्ट्रेलिया बनी नंबर 1 टेस्ट टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget