एक्सप्लोरर

U-19 World Cup Semi Final: पाकिस्तान को 203 रनों से पीटकर फाइनल में पहुंचा भारत

शुबमन गिल के रिकॉर्ड आतिशी शतक और इशांत पोरेल के शानदार स्पेल की मदद से पाकिस्तान को 203 रनों के बड़े अंतर से हराकर भारत अंडर-19 विश्वकप के फाइनल में पहुंच गया है. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए शुबमन गिल के नाबाद 104 रनों की मदद से पाकिस्तान के सामने 273 रनों का लक्ष्य रखा था.

नई दिल्ली/क्राइस्टचर्च: शुबमन गिल के रिकॉर्ड आतिशी शतक और इशांत पोरेल के शानदार स्पेल की मदद से पाकिस्तान को 203 रनों के बड़े अंतर से हराकर भारत अंडर-19 विश्वकप के फाइनल में पहुंच गया है. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए शुबमन गिल के नाबाद 104 रनों की मदद से पाकिस्तान के सामने 273 रनों का लक्ष्य रखा था. इस लक्ष्य के जवाब में पाकिस्तान की टीम किसी भी क्षण मुकाबले में नज़र नहीं आई और महज़ 69 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई. इशांत पोरेल ने पाकिस्तान के मंसूबों पर शुरूआत में ही पानी फेर दिया. उन्होंने अपने स्पेल के पहले तीन ओवर मेडन फेंके. जिसके बाद पाकिस्तानी बल्लेबाज़ रन बनाने के लिए छटपटाने लगे.

इसी मौके का फायदा उठाते हुए इशांत ने पाकिस्तान को झटके देने शुरू कर दिए. सबसे पहले टीम के 10 रन के स्कोर पर इशांत ने मोहम्मद ज़ईद(7 रन) को बाउंड्री लाइन पर कैच आउट करवाया. शिवम मावी ने अपनी बेहतरीन फील्डिंग का मुज़ायरा पेश करते हुए गेंद को लपका. ओपनिंग साझेदारी को तोड़ने के बाद पोरेल ने दूसरे ओपनर शाह को 2 रन के स्कोर पर कप्तान के हाथों कैच आउट करवा दिया. दोनों ओपनर्स के लौटने के बाद भी इशांत का कहर कम नहीं हुआ. उन्होंने पहले अली ज़रयाब(1 रन) और फिर अम्माद आलम(4 रन) को भी चलता किया और पाकिस्तान के पहले चारों बल्लेबाज़ों के विकेट अपने पाले में डाल लिए. पोरेल की घातक गेंदबाज़ी के आगे 28 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवाने के बाद पाकिस्तान की टीम उबर ही नहीं पाई. पोरेल के विकेटों के प्रदर्शन के बाद शिवा सिंह ने भी अपने हाथ दिखाए और मोहम्मद ताहा को(4 रन) चलता किया और उसके बाद पराग ने 18 रन बनाकर खेल रहे रोहेल नज़ीर का विकेट चटकाकर बाकी बची कसर भी पूरी कर दी.

परोल ने बेहतरीन गेंदबाज़ी स्पेल डालते हुए 6 ओवरों में 17 रन देकर 4 विकेट चटकाए. उनके अलावा शिवा सिंह और रियान पराग को भी 2-2 विकेट मिले. जबकि एक-एक विकेट अनुकुल और अभिषेक शर्मा के खाते में आया. इससे पहले शुबमन गिल के रिकॉर्ड आतिशी शतक की मदद से न्यूज़ीलैंड के क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे मुकाबले में भारत ने विशाल 272 रन बनाए थे. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ करते हुए भारतीय टीम को कप्तान पृथ्वी शॉ और मनजोत कालरा ने बेहतरीन शुरूआत दी. लेकिन पहले विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी के बाद मोहम्मद मूसा की बेहतरीन फील्डिंग की वजह से पृथ्वी शॉ 41 रन के स्कोर पर रन-आउट हो गए. इसके बाद मैदान पर उतरे भारतीय आंधी शिभमन गिल. उन्होंने अंत तक 94 गेंदों में 104 रन पर नाबाद रहते हुए बेहतरीन बल्लेबाज़ी की और टीम इंडिया को 272 रनों तक पहुचाया. इसके साथ ही वो आईसीसी अंडर-19 2018 विश्वकप में भारत की तरफ से शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ भी बन गए.

पृथ्वी के विकेट के बाद अच्छे फॉर्म में दिख रहे मनजोत कालरा भी ज्यादा नहीं टिक सके और 47 रनों की पारी खेल वापस पवेलियन लौट गए. लेकिन शुबनम ने शुरूआती विकेट गिरने के बाद पहले तीसरे विकेट के लिए हार्विक देसाई के साथ 54 रनों की अहम साझेदारी करी और टीम को 100 रनों के पार पहुंचाया. इसके बाद हार्विक 20 रनों का योगदान देकर अर्शद इकबाल की गेंद पर आउट हो गए. इसके बाद भारतीय टीम ने पराग और अभिषेक शर्मा के रूप में दो बड़े-बड़े विकेट गंवा दिए और टीम का स्कोर 166 रन के स्कोर पर 5 विकेट हो गया. लेकिन शुबमन ने एक छोर संभाले रखा और 5 विकेट गिरने के बाद भी आस नहीं छूटने दी. उन्होंने इसके बाद अनुकूल रॉय के साथ 67 रनों की अहम साझेदारी की और टीम को 200 रनों के पार पहुंचाकर बड़े स्कोर की एक उम्मीद बंधाई. अनुकुल रॉय बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए 33 रन के स्कोर पर मोहम्मद मूसा का शिकार बन गए. जिस वक्त भारतीय टीम ने अनुकुल का विकेट गंवाया उस समय भारतीय टीम का स्कोर 233/6 था. इसके बाद भी शुबमन ने मोर्चा संभाले रखा और टीम को 272 रनों का विशाल स्कोर दे दिया था. जिसकी मदद से भारतीय गेंदबाज़ पाकिस्तानी बल्लेबाज़ों पर दबाव बनाने में कामयाब रहे. इससे पहले पाकिस्तान के लिए मोहम्मद मूसा ने 4 और अर्शद इकबाल ने 3 विकेट चटकाए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 1st ODI Weather: बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का पहला वनडे? जानें मौसम का ताजा अपडेट
बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का पहला वनडे? जानें मौसम का ताजा अपडेट
एक वनडे मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 7 बल्लेबाज, रोहित शर्मा नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
एक वनडे मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 7 बल्लेबाज, रोहित शर्मा नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! टीम में दिखेंगे 7 नए खिलाड़ी
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! टीम में दिखेंगे 7 नए खिलाड़ी

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget