एक्सप्लोरर

ट्विटर ने एमएस धोनी को ब्लू टिक लौटाया, अचानक हटाने से मच गया था बवाल

ट्विटर ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का ब्लू टिक दोबारा लौटा दिया है. माही के ट्विटर पर करीब 8.2 मिलियन फॉलोअर हैं.

पिछले कुछ वक्त से ट्विटर सुर्खियों में बना हुआ है. केंद्र सरकार के साथ टकराव के बाद ट्विटर ने कई बड़े राजनेताओं के अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया था. हालांकि, इसके बाद कुछ के ब्लू टिक ट्विटर ने वापस भी किए. अब ताज़ा मामला भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ा हुआ है. 

दरअसल, आज दोपहर में ट्विटर ने एमएस धोनी के ट्विटर से ब्लू टिक हटा लिया था. इसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. फैंस ट्विटर से लगातार सवाल करने लगे. हालांकि, ऐसे कयास लगाए गए कि धोनी ट्विटर पर कम एक्टिव रहते हैं, इसलिए ट्विटर ने उनके अकाउंट से ब्लू टिक हटा लिया था. 

8 जनवरी को किया था आखिरी ट्वीट 

गौरतलब है कि एमएस धोनी ने इसी साल 8 जनवरी को आखिरी ट्वीट किया था. इसके बाद से उन्होंने कोई ट्वीट नहीं किया. हालांकि, वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं. वहीं आठ जनवरी से पहले उन्होंने सितंबर 2020 में ट्वीट किया था. ऐसे में माना जा रहा था कि ज्यादा एक्टिव न रहने की वजह से ट्विटर ने एमएस धोनी का ब्लू टिक हटा दिया. 

ट्विटर ने लौटाया धोनी का ब्लू टिक  

हालांकि, अब ट्विटर ने एक बार फिर माही के ट्विटर अकाउंट पर ब्लू टिक लौटा दिया है. बता दें कि भले ही धोनी ट्विटर पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके इसपर लगभग 8.2 मिलियन फॉलोअर हैं.

आईसीसी की सभी ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं धोनी 

एमएस धोनी की गिनती विश्व के सबसे सफल कप्तानों में होती है. धोनी आईसीसी की सभी तीनों ट्रॉफी जीतने वाले विश्व के इकलौते कप्तान हैं. उन्होंने 2007 में टी20 विश्व कप, 2011 में वनडे विश्व कप और 2013 में चैंपियन ट्रॉफी जीती थी. धोनी के इस रिकॉर्ड को तोड़ना लगभग नामुमकिन है. 

धोनी का इंटरनेशनल करियर 

दिसंबर 2004 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने वाले धोनी के नाम 90 टेस्ट में 38.09 की औसत से 4876 रन हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके नान एक दोहरा शतक, छह शतक और 33 अर्धशतक हैं. इसके अलावा 350 वनडे मैचों में माही के नाम 50.58 की औसत से 10773 रन हैं. वनडे में धोनी के नाम 10 शतक और 73 अर्धशतक हैं. साथ ही 98 टी20 इंटरनेशनल मैचों में माही के नाम 40.25 की औसत से 4669 रन हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget