एक्सप्लोरर

India vs Australia: अश्विन से निपटने के लिए हैरी नीलसन की मदद लेंगे ट्रेविस हेड

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में स्पिन गेंदबाज आर अश्विन निपटने के लिए ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज ट्रेविस हेड अपने जूनियर खिलाड़ी हैरी निलसन से मदद लेने की तैयारी में हैं.

बायें हाथ के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन से निपटने के लिए अपनी टीम के जूनियर साथी हैरी नील्सन से मदद लेंने की तैयारी में हैं. हेड की तरह ही बायें हाथ के बल्लेबाज नीलसन क्रिकेट आस्ट्रेलिया इलेवन और भारत के बीच अभ्यास मैच के दौरान अश्विन का डटकर सामना करते हुए शानदार शतक जड़ा था.

हेड ने कहा, ‘‘हैरी नील्सन ने अभ्यास मैच में अश्विन का अच्छी तरह सामना किया है इसलिए मैं उससे बात करने को लेकर उत्सुक हूं.’’

अश्विन को अपने करियर के दौरान बायें हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ काफी सफलता मिली है और पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम में कम से कम चार बायें हाथ के बल्लेबाजों को जगह मिलने की उम्मीद है. हेड ने हालांकि कहा कि उनके बल्लेबाज भारत की चुनौती से निपटने में सक्षम हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘इससे पहले आईपीएल में मैंने अश्विन का सामना किया है लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उसके खिलाफ खेलने का अधिक अनुभव नहीं है. लेकिन हमारे पास ऐसे बल्लेबाज हैं जो स्पिन को अच्छी तरह खेल सकते हैं.’’

हेड ने कहा, ‘‘देखिये ये सिर्फ एक स्पिनर की बात नहीं है. अगर हम छह दायें हाथ के बल्लेबाजों के साथ खेलते हैं तो वे रविंद्र जडेजा को खिलाएंगे जो अच्छा गेंदबाज है. मुझे लगता है कि यह अच्छा मुकाबला होगा.’’

हेड का मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज भारतीय कप्तान विराट कोहली पर दबाव बनाने में सफल रहेंगे जो पहले भी दो बार ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर चुके हैं और इस दौरान एडिलेड में तीन शतक सहित कुल पांच शतक जड़ चुके हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उसे गेंदबाजी नहीं करनी इसलिए मुझे उसकी कमजोरी ढूंढने की जरूरत नहीं है. लेकिन मुझे लगता है कि स्थिति हमारे गेंदबाजों के नियंत्रण में होगी.’’

बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, ‘‘हमारे तीन तेज गेंदबाजों का सामना करना आसान नहीं है. आखिर वह भी इंसान है और अगर हम उस पर पर्याप्त दबाव बनाने में सफल रहे तो यह काम कर सकता है.’’

हेड ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने शब्दों की जगह अपने काम में आक्रामकता लाने की कोशिश करेगी.

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने काफी टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है. वनडे मैचों में बाउंड्री पर फील्डिंग करते हुए यह आसान नहीं होता कि आप कुछ बोलें. लेकिन मुझे यकीन है कि हम प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलने का प्रयास करेंगे और आक्रामक होने की कोशिश करेंगे. शब्द हल्के होते हैं. यह सब आपके काम में झलकना चाहिए.’’

पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में दो टेस्ट खेलने वाले हेड को उम्मीद है कि उन्हें आगामी सीरीज में खेलने का मौका मिलेगा क्योंकि स्मिथ और वार्नर की गैरमौजूदगी में टीम का बल्लेबाजी क्रम अब तक स्थिर नहीं हो पाया है.

भारत जब पिछली बार एडिलेड में खेला था जो स्पिनर नाथन लियोन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 286 रन देकर 12 विकेट चटकाए थे और मेजबान टीम बल्लेबाजी की अनुकूल पिच पर 48 रन से जीतने में सफल रही थी.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर
कौन हैं टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच शुभदीप घोष? पहले भी किया गंभीर के साथ काम
कौन हैं टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच शुभदीप घोष? पहले भी किया गंभीर के साथ काम

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 13 राउंड की गिनती पूरी, 2 और बाकी, कांग्रेस जीत के करीब
Live: दतिया में 13 राउंड की गिनती पूरी, 2 और बाकी, कांग्रेस जीत के करीब
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Embed widget