एक्सप्लोरर

गाबा में भारत का कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे ट्रेविस हेड, इन आंकड़ों को देख खुश हो रही होगी टीम इंडिया

Travis Head: ट्रेविस हेड ने भारत के खिलाफ एडिलेड में खेले गए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट में 140 रनों की शानदार पारी खेली थी. अब अगला टेस्ट गाबा में खेला जाएगा, जहां हेड का रिकॉर्ड खराब है.

Travis Head 3 Ducks At Gabba: ट्रेविस हेड एडिलेड में खेले गए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट में भारत के लिए बड़ी मुश्किल बने थे. उन्होंने एडिलेड टेस्ट में 140 रनों की शानदार पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया था. हेड को शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया था. लेकिन गाबा में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट में ट्रेविस हेड कुछ नहीं कर पाएंगे. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि वहां उनके आंकड़े काफी खराब हैं. 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर 2024-25 ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जाएगा. मुकाबले की शुरुआत 14 दिसंबर, शनिवार से होगी. इस मैच से पहले ट्रेविस हेड के खराब आंकड़े भारतीय फैंस को काफी सुकून दे सकते हैं. 

गाबा में पिछली तीन पारियों में हेड का नहीं खुला खाता

गाबा में खेली गई ट्रेविस हेड की पिछली तीन टेस्ट पारियों को देखा जाए तो वह खाता भी नहीं खोल सके हैं. हेड ने गाबा के मैदान पर आखिरी टेस्ट वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था, जिसकी दोनों पारियों में वह जीरो पर ही आउट हो गए थे. इससे पहले हेड ने इस मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला खेला था, जिसकी दूसरी पारी में वह खाता नहीं खोल सके थे. हेड का यह रिकॉर्ड भारतीय टीम और फैंस के लिए काफी सुखदायक होगा.

बताते चलें कि 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ गाबा में खेले गए टेस्ट में हेड ने 152 रनों की शानदार पारी खेली थी. वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट की एक पारी में वह 92 रन भी बना चुके हैं. ऐसे में हेड को गाबा में बिल्कुल हल्के में भी नहीं लेना होगा. 

ट्रेविस हेड का टेस्ट रिकॉर्ड 

गौरतलब है कि ट्रेविस हेड अब तक अपने करियर में 51 टेस्ट खेल चुके हैं. इन मैचों की 84 पारियों में उन्होंने 43.20 की औसत से 3413 रन बना लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 17 अर्धशतक बना लिए हैं, जिसमें हाई स्कोर 175 रनों का रहा है. 

 

ये भी पढ़ें...

Virat Kohli: गाबा टेस्ट में विराट कोहली का 'शतक' पक्का, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेंगे बड़ा कमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget