एक्सप्लोरर

आज भारत-विंडीज़ के बीच चौथे वनडे में बन सकते हैं ये 10 रिकॉर्ड्स

तीसरे वनडे मुकाबले में 43 रनों की शिकस्त झेलने के बाद टीम इंडिया आज एक बार फिर से वेस्टइंडीज़ से टक्कर के लिए तैयार है.

तीसरे वनडे मुकाबले में 43 रनों की शिकस्त झेलने के बाद टीम इंडिया आज एक बार फिर से वेस्टइंडीज़ से टक्कर के लिए तैयार है. कप्तान विराट कोहली के शतक के बावजूद भारतीय टीम गुवाहाटी के मैदान पर 284 रनों के लक्ष्य को हासिल करने में नाकामयाब रही. लेकिन आज मुंबई में एक बार फिर से टीम इंडिया सीरीज़ में वापसी करने के इरादे से उतरेगी.

लेकिन आज के इस अहम मुकाबले से पहले हम आपको बताते हैं कि आज के मुकाबले में कौन-कौन से खिलाड़ी बना सकते हैं रिकॉर्ड और किस पर रहेगी सबकी नज़र.

आइये आंकड़ों के जरिए समझाते हैं कि आखिर आज मैच में बन सकते हैं कौन-कौन से रिकॉर्ड्स:

# शिखर धवन अगर 109 रन बना लेते हैं तो वनडे क्रिकेट में 5000 रन पूरे कर लेंगे, इतना ही नहीं वो अगर आज ये कमाल करते हैं तो वो भारत के सबसे तेज़ और वर्ल्ड क्रिकेट में इस मुकाम तक पहुंचने वाले हाशिम आमला के बाद दूसरे सबसे तेज़ बल्लेबाज़ बन जाएंगे.

# अगर आज धवन और रोहित 40 रनों की साझेदारी कर लेते हैं तो वो वनडे क्रिकेट में 4000 रनों की साझेदारी पूरी कर लेंगे.

# धवन और रोहित अगर आज 5 रन जोड़ लेते हैं वो सहवाग और सचिन की जोड़ी को पीछे छोड़ते हुए वनडे क्रिकेट में भारत की दूसरी सबसे सफल जोड़ी बन जाएंगे.

# अगर आज धोनी 24 रन बनाते हैं तो वो भारत के लिए वनडे क्रिकेट में 10,000 रन पूरे कर लेंगे.

# अगर विराट कोहली आज शतक लगाते हैं तो वो कुमार संगाकारा के बाद दूसरे ऐसे बल्लेबाज़ बन जाएंगे जिन्होंने वनडे क्रिकेट में लगातार चार शतक लगाए हों.

# अगर कप्तान कोहली आज 33 रन बनाते हैं तो वो किसी भी वनडे सीरीज़ में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले कप्तान बन जाएंगे.

# भुवनेश्वर कुमार अगर आज 3 विकेट चटका लेते हैं तो वो वनडे क्रिकेट में 100 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज़ बन जाएंगे.

# आज जिस ब्रेबॉर्न क्रिकेट मैदान पर मुकाबला खेला जाना है वहां पर भारत के मुकाबले में विंडीज़ की टीम ने ज्यादा मैच खेले हैं. इतना ही नहीं विंडीज़ की टीम ने इस मैदान पर सबसे ज्यादा मैच खेले हैं. यानि कि उन्हें इस मैदान का भारत से ज्यादा अनुभव है.

# हालांकि चार मैच खेलने वाले विंडीज़ के लिए फिर भी इस मैदान के आंकड़े बहुत अच्छे नहीं हैं. उन्होंने यहां पर चार में से तीन मैच गंवाए हैं जबकि एकमात्र मैच में उसे जीत मिली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget