एक्सप्लोरर

शहबाज नदीम ने खोला राज, ड्रेसिंग रूम में धोनी ने उन्हें दिया था ये 'गुरुमंत्र'

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने वाले शहबाज नदीम ने कहा कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ड्रेसिंग रूम में उनकी हौसला अफजाई की.

घरेलू क्रिकेट में 15 साल के लंबे करियर के बाद शाहबाज नदीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में भारत के लिए टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला. नदीम ने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया. इसमें भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी है जिन्होंने नदीम से कहा कि, 'जो तू कर रहा है बेस्ट कर रहा है. और जो करेगा बेस्ट करेगा.'

साउथ अफ्रीका के खिलाफ झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) मैदान पर खेले गए अपने डेब्यू मैच में नदीम ने चार विकेट अपने नाम किए. मैच के बाद उन्हें धोनी से बात करते हुए देखा गया था.

नदीम ने कहा कि वह खुद धोनी से बात करने और अपनी गेंदबाजी के बारे में पूछने के लिए गए थे.

नदीम ने कहा, "माही भाई से तो मैंने खुद ने बात की थी कि आपको मेरी गेंदबाजी देखकर कैसा लगा. उन्होंने कहा कि अच्छा किया, जो करना चाहिए था वो किया. उन्होंने कहा कि तू फर्स्ट क्लास खेल चुका है इसलिए अनुभव है. तुझे कुछ अलग करने की जरूरत नहीं है. जो तू कर रहा है वो बेस्ट कर रहा है."

धोनी भी झारखंड से आते हैं तो घरेलू क्रिकेट में नदीम के कप्तान भी रह चुके हैं. नदीम ने बताया कि उन्होंने घरेलू क्रिकेट में धोनी के साथ रहते हुए ज्यादा से ज्यादा सीखने की कोशिश की.

नदीम को भारतीय टीम में सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में कुलदीप यादव के तौर पर मैच से एक दिन पहले अचानक टीम में शामिल किया गया था. बीते तीन-चार साल से घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा कर रहे नदीम को उम्मीद तो थी कि एक दिन उन्हें भारतीय टीम की जर्सी मिलेगी लेकिन इस तरह से अचानक उन्हें यह तोहफा मिलेगा इसकी उम्मीद नहीं थी.

बाएं हाथ के इस स्पिनर ने कहा, "मैंने कभी ऐसा नहीं सोचा था कि मैं नहीं खेल पाऊंगा. मेरे दिल में हमेशा था कि मुझे मौका मिलेगा क्योंकि मैं घरेलू क्रिकेट, इंडिया-ए में लगातार अच्छा कर रहा था. मुझे उम्मीद थी कि एक दिन मुझे मौका मिलेगा, लेकिन यह अचानक से आया. मैं उस समय उम्मीद नहीं कर रहा था. मैं खेल के लौटा ही था कि मेरे पास फोन आया और अगले दिन मैच खेलना था."

नदीम डेब्यू करेंगे यह भी कई लोगों के लिए अचरच की बात थी. उन्हें हालांकि कहीं न कहीं विश्वास था कि वह इस बार डेब्यू कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, "जब मुझे बुलाया गया था तब मुझे लगा था कि शायद में कल खेलूं. मुझे काफी शॉर्ट नोटिस पर बुलाया गया था इसलिए मुझे लग रहा था कि मुझे मौका मिल सकता है इसलिए मैं मानसिक तौर पर तैयार था कि मुझे मौका मिलेगा तो अपना सौ फीसदी दूंगा."

टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने डेब्यू से पहले उनका काफी हौसला बढ़ाया. नदीम ने कोच के बारे में कहा, "रवि भाई ने मुझे वार्मअप के समय बोला कि मैं डेब्यू कर रहा हूं. उन्होंने मुझे प्रेरित किया और कहा कि आपने इतने दिनों तक घरेलू क्रिकेट खेला और अब मौका मिला है इसे भुनाओ. दबाव मत लो."

उन्होंने कहा, "इंडिया-ए में बीती दो-तीन सीरीज से अच्छा रहा था. रवि भाई ने मुझसे वहां भी मुलाकात की थी. वहां भी रवि भाई ने कहा था कि तैयार रहना तुम्हें कभी भी मौका मिल सकता है. इसलिए मैं तैयार था कि कभी भी मौका मिलता है."

नदीम लंबे समय से इंडिया-ए के लिए खेल रहे हैं. उन्होंने रांची जाने से पहले इंडिया-ए के कोच रह चुके राहुल द्रविड़ को फोन किया था.

नदीम ने द्रविड़ से क्या बात हुई इस बारे में बताते हुए कहा, "मैं जब रांची के लिए जा रहा था तब मैंने राहुल द्रविड़ को फोन किया था. उन्होंने कहा कि मुझे पता था कि तुम्हें मौका मिलेगा. जब वो इंडिया-ए के कोच थे तब भी यह बात होती थी और वो यही कहते थे कि आपको मौका जरूर मिलेगा. वो हमेशा प्रेरित करते थे. कहते थे कि धैर्य रखो और अपने मौके का इंतजार करो. इतने बड़े खिलाड़ी से तारीफ सुनना अलग आत्मविश्वास देता है खासकर जब वो राहुल द्रविड़ जैसे शख्स से आती हो."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget